TMC Suspends Humayun Kabir: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसके घोषणा की. उन्होंने बताया कि हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखने का ऐलान किया है. इससे पार्टी हाईकमान नाराज है और उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है. विधायक को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला जाता है. इसके लिए आदेश पत्र जारी हो गया है.
हुमायूं कबीर का मस्जिद को लेकर ऐलान
बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की भरतपुर विधानसभा सीट से विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखने का ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा की है कि वे मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की आधारशिलार रखेंगे. उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि वे तृणमूल कांग्रेस पार्टी छोड़ देंगे, वे शहीद होने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन वे बाबरी मस्जिद की नींव रखकर रहेंगे और मस्जिद निर्माण के लिए देशभर के मुस्लिम समुदाय से चंदा जुटाएंगे.
रोकने पर हाईवे ब्लॉक करने की धमकी
हुमायूं कबीर ने मस्जिद की नींव रखने का ऐलान करते हुए चेतावनी भी दी है कि अगर उन्हें नींव रखने से रोका गया तो वे मुस्लिमों के साथ मिलकर नेशनल हाईवे-34 को ब्लॉक कर देंगे. विधायक कबीर के ऐलान से मुख्यमंत्री ममजा बनर्जी काफी नाराज हैं और नींव कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार किया है. वहीं राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने प्रिवेंटिव अरेस्ट का आदेश जारी करते हुए लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने पर एक्शन लेने को कहा है, वहीं BJP ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है.
राज्यपाल बोस को बताया है RSS एजेंट
वहीं हुमायूं कबीर ने कहा है कि राज्यपाल बोस RSS के एजेंट हैं और अगर वे उन्हें बाबरी मस्जिद की नींव रखने से रोक रहे हैं तो तृणमूल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाऊंगा और सभी को टक्कर दूंगा. बता दें कि पश्चिम बंगाल में 38 प्रतिशत मुसलमान हैं और हुमायूं कबीर साल 2011 में पहली बार विधायक बने थे. वे साल ममता सरकार में मंत्री रहे, लेकिन साल 2021 से विवादों में हैं और TMC से उनकी बगावत चरम पर है, जो चुनाव 2026 से पहले समीकरण बदल सकते हैं.
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
7 hrs agoLIVE: रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी है- अखिलेश यादव
9 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
17 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines