TMC Candidate List For Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल की सभी लोकसभा सीटों के लिए 42 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इस बार टीएमसी की लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम हैं। एक नाम हाजी नुरुल इस्लाम का है, जिन्हें एक्ट्रेस नुसरत जहां का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया गया है।
कौन हैं हाजी नुरुल इस्लाम
हाजी नुरुल इस्लाम टीएमसी के विधायक हैं। वे एक व्यापारी भी हैं और बारासात के जगुलिया गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1964 में पश्चिम बंगाल के बहेरा में हुआ था। साल 2010 में उन पर एक दंगे में शामिल होने का आरोप लगा था। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। ममता बनर्जी ने हाजी नुरुल इस्लाम पर विश्वास जताया और उन्हें बशीरहाट लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : क्या कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी नेहा सिंह!, मिल रहे ये संकेत
बशीरहाट सीट से सांसद हैं नुसरत जहां
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली इलाके में बवाल मचा हुआ, यह इलाका बशीरहाट लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। बशीरहाट से एक्ट्रेस नुसरज जहां वर्तमान में सांसद हैं, लेकिन इस बार टीएमसी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। सीएम ममता बनर्जी ने सबको चौंकाते हुए नुसरत जहां का टिकट काटकर हाजी नुरुल इस्लाम को उम्मीदवार घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि संदेशखाली विवाद की वजह से नुसरत जहां को उम्मीदवार नहीं बनाया गया।
यह भी पढ़ें : कौन हैं अरुण गोयल, जिन्होंने Lok Sabha Election से पहले चुनाव आयुक्त के पद से दिया इस्तीफा
कौन हैं नुसरत जहां
बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां बशीरहाट निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। साल 2010 में उन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिता फेयर वन मिस कोलकाता का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में टॉलीवुड में फिल्म शोट्रू से डेब्यू किया। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। साथ ही वे तृणमूल कांग्रेस में भी सक्रिय रहीं और उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार सायंतन बसु को हराया था।
संबंधित खबरें
'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
8 mins agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
28 mins ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
46 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
57 mins ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
1 hr ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
8 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
10 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines