TMC Leader’s Son-in-law Murdered, कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता के दामाद की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि TMC नेता के दामाद पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने पहले गोली मार दी, जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए। खून से लथपथ युवक को पास के इटाहार अस्पताल ले जाया गया, यहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें रायगंज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
शादी से लौट रहे थे नेता के दमाद
मृतक की पहचान तन्मय सरकार (30) के रूप में हुई है, जो तृणमूल कांग्रेस नेता और पंचायत सदस्य देबकुमार सरकार के दमाद हैं। जानकारी के अनुसार, ये घटना मंगलवार की रात उत्तरी दिनाजपुर के के करीब ही हुई थी। तन्मय सरकार मंगलवार को एक शादी में गए थे, जहां से घर वापस आते समय रास्ते में उनकी बाइक को कुछ अज्ञात बदमाशों ने रोक लिया। इसके बाद बेहद करीब से उन पर गोली से फायरिंग कर दी। गोली मारने के आरोपी वहां से भाग गए, भागने से पहले बदमाशों ने तन्मय पर धारदार हथियार से हमला भी किया। कुछ समय बाद ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और खून से लथपथ तन्मय को पास के इटाहार अस्पताल ले गए। यहां से उसे रायगंज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर NIA की रेड, आंतकी साजिश का मामला
TMC नेता ने भाजपा पर लगाया आरोप
इस घटना पर बात करते हुए TMC नेता देबकुमार सरकार ने आरोप लगाया कि भाजपा का समर्थन करने वाले कुछ स्थानीय गुंडों ने उनके दामाद की हत्या की है। TMC नेता ने कहना है कि इस साल पंचायत चुनाव में उनके दामाद तन्मय उनकी तरफ से प्रचार प्रसार में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके बादे से वो गुंडों का निशाना बन गया। इसके साथ TMC नेता ने पुलिस को हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए भी कहा है। हालांकि, स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने देबकुमार सरकार के इन आरोपो का खंडन किया है। साथ ही ये भी कहा कि ये हत्या तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह का नतीजा है।
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
1 hr agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
1 hr agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
2 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
2 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
3 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
3 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
4 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
5 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines