West Bengal School Teacher Jobs scam: तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी शनिवार सुबह कोलकाता में सीबीआई के सामने पेश हुए। सीबीआई ने शिक्षक भर्ती घोटाले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को समन जारी कर अभिषेक को निजाम महल स्थित सीबीआई दफ्तर पहुंचने का निर्देश दिया था। अभिषेक सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर निजाम महल पहुंच गए। इस बीच खबर आ रही है कि अभिषेक बनर्जी कलकत्ता उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे, जिसमें ED और CBI को कुंतल घोष पत्र मामले में उनसे पूछताछ करने की अनुमति दी गई थी।
शुक्रवार रात कोलकाता वापस लौटे अभिषेक
अभिषेक बनर्जी इन दिनों पश्चिम बंगाल में यात्रा निकाल रहे हैं। शुक्रवार को वे बांकुरा में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तभी उन्हें सीबीआई का समन मिला। इसके बाद वे यात्रा छोड़कर कोलकाता वापस लौट आए। अभिषेक ने एक भाषण में केंद्रीय एजेंसी को चुनौती दी थी कि अगर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार या कदाचार का कोई सबूत है तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
यह भी पढ़ें: ₹2000 Notes: क्यों RBI ने वापस लिए दो हजार के नोट, देश के पूर्व आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति ने गिनाए 6 बड़े कारण
कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
गुरुवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बनर्जी द्वारा दायर एक याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें अदालत के पिछले आदेश को वापस लेने की मांग की गई थी। जिसमें कहा गया था कि सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियां शिक्षक भर्ती घोटाले में उनसे पूछताछ कर सकती हैं। घोटाले के एक आरोपी कुंतल घोष द्वारा दायर एक शिकायत में टीएमसी नेता का नाम सामने आया था। घोष ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियां उन पर स्कूल घोटाला मामले में अभिषेक बनर्जी का नाम लेने का दबाव बना रही हैं।
9 साल पुराना शिक्षक भर्ती घोटाला
9 साल पहले 2014 में पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती निकाली। उस वक्त पार्थ चटर्जी शिक्षा मंत्री थे। 2016 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। इस मामले में कई गड़बड़ी की शिकायतें आईं तो हाईकोर्ट में मामला पहुंचा। सीबीआई ने 30 सितंबर को पहली चार्जशीट दाखिल की। इसमें पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चाटर्जी समेत 16 लोगों के नाम थे। ईडी ने पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया। पार्थ चटर्जी 23 जुलाई 2022 से जेल में हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
2 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
3 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
4 hrs agoLIVE: PoK नेता राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का निधन, 93 साल में ली आखिरी सांस
6 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
16 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
19 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
19 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
22 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines