TMC decide action on Mahua Moitra : तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों पर टीएमसी ने कहा है कि मोइत्रा के खिलाफ आरोपों की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। रविवार को, तृणमूल के राज्यसभा नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, हमने मीडिया में आईं रिपोर्टें देखी हैं। पार्टी नेतृत्व की ओर से संबंधित सदस्य को अपने ऊपर लगे आरोपों के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की सलाह दी गई है। हालांकि, मामला एक निर्वाचित सांसद, उसके अधिकारों और विशेषाधिकारों से जुड़ा है, इसलिए मामले की जांच, संसद के सही मंच से कराई जाए, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व उचित निर्णय लेगा।
एथिक्स पैनल के सामने पेश होंगे गवाह
तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ नकदी लेने के आरोपों पर पार्टी का कहना है कि संसदीय फोरम में मामले की जांच के बाद, उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सांसद महुआ मोइत्रा की संसद में अडानी के खिलाफ सवालों के बदले दर्शन हीरानंदानी से नकदी लेने के आरोप हैं। लोकसभा के एथिक्स पैनल ने भाजपा के विधायक निशिकांत दुबे और मोइत्रा के पूर्व मित्र जय अनंत देहाद्राई को समिति के समक्ष गवाही देने के लिए 26 अक्टूबर को बुलाया है। देहाद्राई, जिन्होंने मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई में एक अलग शिकायत दर्ज कराई है, को भी दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे अपने पत्र में उद्धृत किया था।
भाजपा ने कसा था तंज
टीएमसी ने इससे पहले भी एक बयान में महुआ मोइत्रा से दूरी बनाने की बात कही थी। अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि यह आश्चर्य की बात नहीं है कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को छोड़ दिया है।बता दें कि पिछले सात दिनों से इस मुद्दे पर तृणमूल ने चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब तृणमूल पदाधिकारियों का कहना है कि अगर वह पार्टी को बदनाम करती हैं तो पार्टी ठोस कदमों पर विचार कर सकती है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
3 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
4 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
6 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
7 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
8 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
9 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
10 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
12 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
12 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines