Tirupati laddus Controversy: तिरुमाला तिरुपति मंदिर हर समय हजारों-लाखों श्रद्धालुओं से भरा रहता है। आंध्र प्रदेश में स्थित यह लोकप्रिय आध्यात्मिक स्थान है। हालांकि, अब मंदिर के लड्डुओं को लेकर एक विवाद हो गया है। लड्डू को भगवान बालाजी का प्रसाद माना जाता है और यह एक लोकप्रिय प्रसाद भी है जिसे आमतौर पर भक्त घर ले जाते हैं।
दरअसल, अब तिरुपति तिरुमाला ट्रस्ट (TTD) कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) से घी नहीं खरीदेगा। KMF के घी से ही पिछले 50 सालों से लड्डू तैयार हो रहे हैं। KMF के अध्यक्ष भीमा नायक ने कहा कि प्रतिष्ठित तिरूपति लड्डू अब KMF द्वारा संचालित नंदिनी डेयरी के घी का उपयोग करके नहीं बनाए जाएंगे। नंदिनी दूध प्रोडक्ट की कीमत में बढ़ोतरी के बाद TTD ने घी का टेंडर एक अलग कंपनी को दे दिया है।
बल्लारी में पत्रकारों से बात करते हुए नायक ने कहा, ‘जैसे ही हमने 1 अगस्त से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की, इससे घी की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। टीटीडी को एक नई कंपनी मिली है जो उन्हें सस्ती कीमत पर तिरुपति लड्डू बनाने के लिए घी उपलब्ध कराती है। इसलिए, कई वर्षों के बाद, हमें TTD को नंदिनी घी की आपूर्ति रोकनी पड़ी।’
क्या पहले जैसे नहीं रहेंगे लड्डू
उन्होंने यह भी कहा कि नंदिनी का घी वैश्विक मानकों पर खड़ा होता है और अन्य ब्रांड का घी इसकी गुणवत्ता की बराबरी नहीं कर सकता। KMF अध्यक्ष ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अब लड्डू पहले जैसे नहीं रहेंगे। मैं यह भी आश्वासन दे सकता हूं कि नंदिनी बाजार में सबसे अच्छा घी प्रदान करती है और सभी गुणवत्ता जांच से गुजरा हुआ है। यदि कोई ब्रांड नंदिनी से कम कीमत पर घी की आपूर्ति कर रहा है, तो मैं मानता हूं कि गुणवत्ता से समझौता किया जाएगा।’ बता दें कि पिछले हफ्ते कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है।
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
1 hr agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
1 hr agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
1 hr ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
3 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
3 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
3 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
4 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
5 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
8 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines