Tirupati Laddu Controversy : पूरे देश में इन दिनों पवित्र मंदिर तिरुपति बालाजी सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में लड्डू विवाद को लेकर एक्टर प्रकाश राज और डिप्टी सीएम पवन कल्याण आपस में भिड़ गए। पवन कल्याण ने तिरुपति के लड्डू प्रसाद में गौवंश की चर्बी, मछली के तेल की मिलावट पर चिंता व्यक्त करते हुए इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा करने की मांग की। इस पर एक्टर प्रकाश राज ने पवन कल्याण की टिप्पणी पर जवाब दिया।
पवन कल्याण ने ‘सनातन धर्म रक्षण बोर्ड’ गठन करने की मांग की
उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की पिछली सरकार के तहत गठित तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड पर सवाल उठाते हुए इस मुद्दे के लिए जवाबदेही की मांग की। उन्होंने कहा कि शायद अब समय आ गया है कि भारत में मंदिरों से जुड़े सभी मुद्दों पर विचार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘सनातन धर्म रक्षण बोर्ड’ का गठन किया जाए। सभी लोगों को ‘सनातन धर्म’ के अपमान को रोकने के लिए एक साथ आना चाहिए।
यह भी पढ़ें : तिरुपति लड्डू विवाद के बाद होगा ये बड़ा बदलाव, आया मंदिर प्रशासन का बयान, बोर्ड ने दी सफाई
प्रकाश राज ने दिया करारा जवाब
एक्टर प्रकाश राज ने पवन कल्याण के बयान की आलोचना करते हुए उनपर क्षेत्रीय मुद्दे को राष्ट्रीय विवाद में बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने के बजाए मामले की स्थानीय स्तर पर जांच करने की अपील की। प्रकाश राज ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रिय पवन कल्याण, यह घटना उस राज्य में हुई है, जहां वे डिप्टी सीएम हैं। कृपया जांच करें और दोषियों को पकड़ कर कड़ी कार्रवाई करें। इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर क्यों उछाल रहे हैं? देश में सांप्रदायिक तनाव पहले से ही काफी है।
यह भी पढ़ें : तिरुपति के लड्डुओं को लेकर खड़ा हुआ विवाद, आमने-सामने हैं दो पक्ष
जानें क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि तिरुपति लड्डू का विवाद शुक्रवार और बढ़ गया, जब तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने लैब रिपोर्ट की पुष्टि की, जिसमें लड्डू में पशु वसा होने का दावा किया गया था। टीटीडी ने कहा कि प्रसाद में इस्तेमाल किए जाने वाले घी की टेस्टिंग में पशु वसा की मौजूदगी का पता चला। इसे लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पिछली वाईएसआरसीपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने मिलावटी घी का उपयोग करके तिरुपति लड्डू की पवित्रता से समझौता किया है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
7 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
8 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
8 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
9 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
10 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
10 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
12 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines