Tirupati board officer suspended: आंध्रप्रदेश के श्री वेंकटेश्वर मंदिर के बोर्ड ने मंगलवार को सहायक अधिकारी ए राजशेखर बाबू को निलंबित कर दिया। तिरुपति बोर्ड ने कहा कि अधिकारी अपने गृहनगर पुत्तुर में रविवार को चर्च जाती थी। यह तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के नियमों का उल्लंघन है क्योंकि उन्होंने आचार संहिता का पालन नहीं किया है। इसके अलावा एक हिंदू धार्मिक संगठन का प्रतिनिधित्व करने वाले कर्मचारी के तौर पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार दिखाया है।
बोर्ड ने कहा कि अधिकारी के संबंध में टीटीडी सतर्कता विभाग की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट और साक्ष्यों की जांच की गई। जांच में दोषी पाए जाने पर अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने टीटीडी को बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों से मिलने के लिए चर्च गए थे न कि प्रार्थना करने।
ये भी पढ़ेंः जगुआर फाइटर जेट हादसे के बाद फिर उठे सवाल, 44 साल से क्यों हो रहे इस्तेमाल?
फर्क नहीं पड़ता किस धर्म का हूं
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने बताया कि उसने पूरी ईमानदारी से टीटीडी की परंपराओं का पालन किया। बोर्ड का वरिष्ठ सदस्य होने के नाते अगर कोई मुझे मंदिर या चर्च में आमंत्रित करता तो भी मैं जाता। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं किस धर्म का हूं। मैंने हमेशा देवस्थानम बोर्ड के नियमों का पालन किया है। वहीं बोर्ड सूत्रों की मानें तो यह फैसला बोर्ड के नियमों के अनुरूप ही लिया गया है जिसमें किसी भी गैर हिंदू को देवस्थानम बोर्ड में काम करने की अनुमति नहीं है।
बता दें कि जून 2024 में जब से टीडीपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार सत्ता में आई है देवस्थानम बोर्ड ने कई गैर-हिंदू कर्मचारियों को हटा दिया था। इसके अलावा बोर्ड ने 18 ऐसे कर्मचारियों का भी तबादला कर दिया जोकि गैर-हिंदू गतिविधियों से जुड़े थे।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
6 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
11 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines