Tirumala Venkateswara Temple: भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित तिरुपति बालाजी मंदिर से लोगों की खास आस्था जुड़ी है, जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के तिरुपति शहरी मंडल में स्थित है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में भक्तजन भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने के लिए आते हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए दो मुख्य तरीके हैं। सामान्य दर्शन करने के लिए लंबी कतार में खड़ा होना पड़ता है, जबकि विशेष दर्शन के लिए 300 रुपये की टिकट खरीदनी पड़ती है। लेकिन कुछ एजेंट फर्जी टिकटों के जरिए श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी कर रहे हैं, जिसके खिलाफ अब चेतावनी जारी की गई है।
टीटीडी ने जारी की चेतावनी
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) एक स्वतंत्र सरकारी ट्रस्ट है, जो तिरुपति बालाजी मंदिर का प्रबंधन करता है। ये ट्रस्ट मंदिर के संचालन और वित्त के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों की देखरेख भी करता है। अब टीटीडी ने मंदिर के लिए नकली दर्शन और आवास टिकट देकर श्रद्धालुओं को ठगने वाले व्यक्तियों और एजेंटों के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की है।
ये भी पढ़ें- भक्ति में कमाई की शक्ति, मंदिरों पर बरस रहा पैसा, कौन देता है सबसे ज्यादा टैक्स?
की जाएगी कानूनी कार्रवाई
शुक्रवार को मंदिर के मुख्य सतर्कता और सुरक्षा अधिकारी केवी मुरलीकृष्ण ने चेतावनी दी है कि ‘श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने के लिए नकली टिकट प्रदान करके तीर्थयात्रियों को धोखा देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’
एक बयान में उन्होंने बताया कि, ‘साल 2025 में मार्च माह में तिरुमाला टाउन पुलिस स्टेशन में विजयवाड़ा के सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज की मेडिकल छात्रा कुमारी डी. संगमित्रा ने शिकायत दर्ज करवाई थी। छात्रा ने बताया था कि मडेला दीपू बाबू उर्फ संदीप और पवन कुमार ने उससे सुप्रभात सेवा, प्रोटोकॉल दर्शन और आवास टिकट का वादा करके 2.60 लाख रुपये ठगे थे।’
श्रद्धालुओं से सतर्क रहने का किया गया अनुरोध
इसी के आगे उन्होंने कहा कि ‘हमें लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ एजेंटों द्वारा तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन के लिए टिकट बुक करने का दावा करके श्रद्धालुओं से बड़ी रकम वसूली जा रही है। ठगों को रोकने के लिए हमने एजेंटों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी दल तैनात किए हैं। मंदिर के कर्मचारी दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की टिकट की जांच करेंगे। यदि कोई टिकट नकली पाई जाती है, तो श्रद्धालुओं से भी पूछताछ की जाएगी। इसलिए श्रद्धालुओं से सतर्क रहने का अनुरोध किया गया है।’
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
43 mins agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
56 mins agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
3 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
3 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
3 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
5 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
5 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
5 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
6 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines