Tirumala Tirupati Balaji temple: यदि आप आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति बालाजी मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है। अब कठिन चढ़ाई करने वाले भक्तों को अपने साथ एक डंडा रखना अनिवार्य कर दिया गया है। पिछले हफ्ते रास्ते में एक 6 साल की लड़की पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। जिसमें बच्ची की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने सुरक्षा के कड़े उपाय किए हैं। पैदल मार्ग से मंदिर पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को अब एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ 100 के बैच में जाना होगा।
तीर्थयात्रियों को दी जाएगी छड़ी
प्रत्येक श्रद्धालु को जंगली जानवर के हमले की स्थिति में बचाव के लिए एक लकड़ी की छड़ी भी दी जाएगी। तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम (TTD) के चेयरपर्सन बी करुणाकर रेड्डी ने कहा कि हम तीर्थयात्रियों को डंडा मुहैया कराएंगे।
तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वे रास्ते में खाने-पीने का सामान न फैलाएं। इससे जंगली जीव रास्ते पर आ जाते हैं। बंदरों को भी खाना न खिलाने की बात कही गई है।
तिरुपति मंदिर एक फॉरेस्ट रिजर्व एरिया है। अधिकारियों का कहना है कि पैदल मार्ग में बाड़ लगाने के लिए केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है।
और पढ़ें – बंगाल की खाड़ी में हलचल, जानें आज कहां-कहां होगी आफत की बारिश
लगाए जा रहे 500 सीसीटीवी
टीटीडी अधिकारियों ने कहा कि अलीपिरी और तिरुमाला को जोड़ने वाले दोनों पैदल मार्गों और श्रीवारी मेट्टू को जोड़ने वाले एक अन्य मार्ग पर 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ड्रोन कैमरे भी खरीदे जाएंगे। पशु ट्रैकर और डॉक्टर भी चौबीस घंटे उपलब्ध कराए जाएंगे। मार्ग पर फोकस लाइटें लगाई जा रही हैं। रास्ते में चेतावनी वाले बोर्ड भी लगाए गए हैं।
नई गाइडलाइन से श्रद्धालु नाखुश
मंदिर में सिक्योरिटी बढ़ाए जाने से कई श्रद्धालु नाराज हैं। स्वाति किरण ने कहा कि हम इतनी दूर-दराज की जगहों से आते हैं। अगर वे दोपहर 2 बजे के बाद बच्चों को अनुमति नहीं देते हैं, तो हमें पूरी रात अगली सुबह 5 बजे तक इंतजार करना पड़ेगा।
तेंदुए ने हमला कर बच्ची को बनाया था शिकार
बीते शुक्रवार को 6 साल की एक बच्ची लक्षिता और उसका परिवार मंदिर जाने के लिए पैदल रास्ते से जा रहा था। तभी एक तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया। हमले में लक्षिता की मौत हो गई। बाद में उसका शव झाड़ियों में मिला। इस घटना के 48 घंटे के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया है।
यह भी पढ़ें: क्या मिजोरम पर राजेश पायलट ने गिराए थे बम? सचिन पायलट ने BJP को दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
'मुफ्त प्रचार के लिए शुक्रिया': दिल्ली में कॉकरोच के पुतले पर बोले दीपके
58 mins agoSBI पर साइबर अटैक, डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का पर्सनल डेटा
1 hr ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 hr agoकैसे UP की राधा-बबिता हथियार लेकर पहुंची मुंबई; टाइगर के शूटरों तक पहुंचाए?
4 hrs agoLIVE: उधमपुर में हादसे का शिकार हुई बस, 10 घायल, कोई हताहत नहीं
5 hrs agoरांका और दास की बढ़ीं मुश्किलें, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर
5 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
14 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
15 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
16 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines