Tirupati Temple: आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के तिरुमाला मंदिर में दिए जाने वाले प्रसाद में जानवरों की चर्बी के कथित इस्तेमाल पर विवाद हुआ। इसके बाद कर्नाटक के मुजराई मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य के प्रमुख मंदिरों में दिए जाने वाले सभी प्रसादों का परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन मंदिरों में प्रसाद बनाने में केवल कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) द्वारा आपूर्ति की गई नंदिनी घी का उपयोग किया जाएगा।
प्रसाद का होगा परीक्षण
तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद और लड्डुओं में मिलावट के मामले के बीच कर्नाटक सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया। जारी किए गए सर्कुलर में सरकार ने मंदिरों में सिर्फ नंदिनी घी के इस्तेमाल करने का आदेश दिया। कर्नाटक के मुजराई मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा, कर्नाटक के सभी प्रमुख मंदिरों को प्रसाद में केवल केएमएफ के नंदिनी घी का उपयोग होगा। हम इन मंदिरों में दिए जाने वाले प्रसाद का भी परीक्षण करेंगे।
ये भी पढ़ें: Tirupatibalaji Mandir: तिरुपति बालाजी पर भी है कर्ज! कलयुग के अंत तक भरना पड़ेगा
क्या है लड्डू का मामला?
तिरुपति बालाजी में मिलने वाले प्रसाद में जानवरों की चर्बी होने का दावा किया गया। दावे में कहा गया कि भक्तों को जो लड्डू दिए गए उसमें जानवरों की चर्बी और फिश ऑयल था। जांच में इसकी पुष्टी भी की गई। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम मंदिर के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर शामला राव ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने मिलावट की जांच के लिए कोई कदम नहीं उठाए। उन्होंने प्रसाद में मिलावटी घी का भी जिक्र किया।
जेपी नड्डा ने मांगी रिपोर्ट
जेपी नड्डा से तिरुपति प्रसादम में मिलावट के बारे में पूछा गया। इसपर उन्होंने कहा, मैंने इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू से बात की है और उनसे विवरण लिया है। मैंने उनसे रिपोर्ट देने को कहा है ताकि मैं इसकी जांच कर सकूं। मैं राज्य नियामकों से भी बात करूंगा और इसकी जांच करूंगा। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तिरुपति लड्डू मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टीडीपी धार्मिक मामलों का राजनीतिकरण कर रही है।
ये भी पढ़ें: प्रसाद में बीफ मिलाने वालों को हो फांसी…Tirupati Mandir विवाद पर क्या बोले बालमुकुंद आचार्य
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
2 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
2 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
2 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
4 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
4 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
4 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
6 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
9 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines