Hyderabad: हैदराबाद के एक साधारण बेकरी कर्मचारी की बेटी फातिमा कभी पायलट बनने का सपना देखती थी। एक कार्यक्रम में ऐलान करते हुए फातिमा ने कहा कि वह पायलट बनना चाहती है, तब शायद किसी ने सोचा नहीं होगा कि यह छोटी लड़की एक दिन अपने सपने को हकीकत में बदल महाद्वीपों की उड़ान भरेगी।
बचपन में इकट्ठा करती थी तस्वीरें
पुरूषों के वर्चस्व वाले इस पेशे में एयरबस 320 की कमान संभालने वाली फातिमा को सबसे कम उम्र की महिला पायलट बनने का गौरव हासिल है। एक रिपोर्ट के अनुसार अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए फातिमा कहती है कि मैं बहुत कम उम्र में आसमान की ओर देखती थी और मैं बादलों को और करीब से देखना चाहती थी। मैं बचपन में अलग-अलग विमानों की तस्वीरें इकट्ठा करती थी।
सपने के बारे में सुन लोगों ने उड़ाया मजाक
इंटर की परीक्षा पास करने के बाद उसने एक उर्दू सैनिक द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग के लिए एडमिशन लिया। जब लोगों को उसके इस सपने के बारे में पता चला तो उन्होंने मेरा मजाक उड़या। अपनी कोचिंग के दौरान एक कार्यक्रम में, उर्दू सैनिक के संपादक जाहिद अली खान ने उससे पूछा कि वह क्या बनना चाहती हैं? तो उसने कहा कि वह पायलट बनना चाहती है।
और पढ़िए –Karnataka: विधानसभा चुनाव से पहले BJP MLA का बेटा 40 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
चुनौतियों के बावजूद पूरा किया प्रशिक्षण
मेरे सपने के प्रति जुनून को देखते हुए संपादक सलवा ने 2007 में आंध्र एविएशन अकादमी में मेरा दाखिला करा दिया। शुरूआती असफलताओं के बावजूद वह अडिग रही और आखिरकार उसने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया। फातिमा बताती है कि वह कहती है मेरा सबसे अच्छा पल वह था जब मैंने पहली बार उड़ान भरी थी।
गल्फ एविशन अकादमी ने की सराहना
फातिमा बताती है कि मैंने भारत और विदेशों में ट्रेनिंग के दौरान हिजाब पहना था। हिजाब के कारण उसे कभी कोई समस्या नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बहरीन में गल्फ एविशन अकादमी में उनकी सराहना की गई। उनकी हिजाब और पायलट की वर्दी की तस्वीरें एक पत्रिका में प्रकाशित हुई।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च' में गिरफ्तारी… अगले दिन अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत
45 mins agoCJP के तिरंगा मार्च में CRPF कॉन्स्टेबल पर हुए हमले का वीडियो जारी
1 hr agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
2 hrs agoमहिलाओं को थाने में रखने के क्या हैं नियम, रात में हो सकतीं अरेस्ट-डिटेन?
2 hrs agoDMK ने किया CJP प्रोटेस्ट का समर्थन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने का प्रस्ताव
2 hrs ago'बच्चों के इंटरनेट चलाने पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते', SC का बड़ा फैसला
2 hrs agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
4 hrs agoICU में भर्ती लाल कृष्ण आडवाणी की कैसी है अब तबीयत? हेल्थ अपडेट जारी
4 hrs agoजम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मार गिराए 2 आतंकी, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
5 hrs agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines