चेन्नई: चेन्नई में एक युवक व छात्रा के बीच किसी मामूली बात पर हुआ आपसी विवाद जानलेवा साबित हुआ। गुस्साए युवक ने छात्रा को स्टेशन से चलती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। जिससे छात्रा की मौत हो गई।
मरने वाली छात्रा की पहचान 20 वर्षीय एस सत्या के रूप में हुई है। घटना St Thomas Mount railway station की है। यहां छात्रा अपनी ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इस दौरान वहां पास खड़े 35 वर्षीय युवक से उसकी किसी मामूली बात पर बहस हो गई।
देखते ही देखते दोनों के बीच बहस काफी बढ़ गई। दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे। इस दौरान युवक आगे बढ़ा और उसने छात्रा को तेज धक्का दे दिया। जिससे छात्रा रेल की पटरी पर जाकर गिरी और उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई। आरोपी की पहचान सतीश के रूप में हुई है।
अभी पढ़ें – खुद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलना चाहता था ये दंपती, पुलिस ने ऐसे बचाया; देखें वीडियो
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों के बीच कोई आपसी विवाद था। उनके परिजन भी इस बारे में जानते थे। घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यादर्शियों के बयान आदि साक्ष्य एकत्रित कर मामले की जांच की जा रही है। सतीश की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उसकी धरपकड़ के लिए सात टीम बनाई गई हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
2 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
3 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
5 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
5 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
6 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
6 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
6 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
8 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
9 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines