हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'तुम्हारे पांव के नीचे जमीन नहीं, फिर भी तुम्हे यकीन नहीं'; PM मोदी से महुआ तक, साल 2023 में संसद में चर्चित रहे 7 दिग्गजों के बयान

The Best Parliament Moments 2023: प्रधानमंत्री मोदी की कहानियों पर ठहाके लगे तो महुआ मोइत्रा के बयान पर विवाद हुआ। राहुल गांधी के किस्सों पर भी चुटकियां ली गईं, सुनें साल 2023 में संसद में दिए गए कुछ चर्चित बयान…

विज्ञापन
Parliament Session Statements

The Best Parliament Moments 2023: साल 2023 में संसद के सेशन कई मायनों में खास रहे। किसी सेशन में मुद्दों पर हंगामा हुआ। स्पीकर और राज्य सभापति की कुर्सी के पास आकर बवाल काटा गया। किस्से-कहानियां सुनाकर सांसदों को लोट-पोट किया गया। कई दिग्गजों के बयानों पर चुटकियां ली गईं, बयानबाजी की गई। दिग्गजों के बयानों पर विवाद भी हुए। विपक्ष ने वॉकआउट किया। महुआ मोइत्रा ने तो ऐसे बोलना शुरू किया कि साल खत्म होते-होते उनकी सांसद की कुर्सी ही छिन गई। राहुल गांधी ने भी अपने किस्सों से काफी गुदगुदाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कहानियों से लेकर, महुआ मोइत्रा के बयानों और राहुल गांधी के किस्सों तक…आइए साल 2023 में संसद में दिए गए उन बयानों के बारे में बात करते हैं, जो खूब चर्चा में रहे…

 

PM मोदी की कहानी पर खूब ठहाके लगे

फरवरी 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद अपने भाषण में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने जिस तरह से चुटकियां लीं, PM के उस अंदाज पर खूब ठहाके लगे। उन्होंने नाम लिए बिना राहुल गांधी पर हमला बोला था, जिसमें उन्होंने दुष्यंत कुमार का एक शेर पढ़ा कि तुम्हारे पांव के नीचे जमीन नहीं, कमाल यह है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं। सुनें उस वक्त दी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच…

विज्ञापन

 

महुआ मोइत्रा के बयान काफी चर्चित हुए

अगस्त 2023 में TMC सांसद रह चुकी महुआ मोइत्रा ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए केद्र सरकार पर देश में सांप्रदायिक भेदभाव का माहौल बनाने का आरोप लगाया था। महुआ ने एक बयान दिया था, जो काफी सुर्खियों में रहा। महुआ मोइत्रा ने कहा था कि नफरतों की जंग में क्या-क्या हो गया, सब्जियां हिन्दू हुईं बकरा मुसलमान हो गया। सुनें संसद में दी गई महुआ मोइत्रा की वह स्पीच…

 

इसके अलावा महुआ का एक और बयान काफी सुर्खियों में रहा। महुआ ने केंद्र सरकार पर जनता को टोपी पहनाने का आरोप लगााया था। महुआ ने कहा था कि सरकार विपक्ष का विरोध करने के लिए लोगों को स्पेशल ट्रेनिंग देती है। हम चीन, पेगासस, मोरबी, BBC पर कुछ नहीं बोल सकते। प्रधानमंत्री मोदी का नाम तक नहीं ले सकते। सुनें संसद में दी गई महुआ मोइत्रा की वह स्पीच…

विज्ञापन

राहुल गांधी सेशन में काफी मुखर होकर बोले

अगस्त 2023 में संसद में दिए अपने भाषण में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर खूब कटाक्ष किए थे। राहुल गांधी में अपनी बात रखने के लिए लंका कांड का उदाहरण दिया। राहुल गांधी ने कहा था कि लंका को हनुमान ने नहीं जलाया था, बल्कि रावण के घमंड ने राख किया था। यह डायलॉग सुनाकर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के अहंकार की ओर इशारा किया था।

विज्ञापन

 

इसके अलावा राहुल गांधी की एक स्पीच काफी चर्चित हुआ। राहुल गांधी ने गौतम अडानी, हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर संसद में 45 मिनट की स्पीच दी थी। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ सवाल पूछे थे। बीच-बीच में कई किस्से भी सुनाए थे। उनकी इस स्पीच ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, आप भी सुनिए वह स्पीच…

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola