Thalapathy Vijay Political Party: तमिल फिल्म स्टार ‘थलापति’ विजय ने इस साल की शुरुआत में राजनीति में एंट्री को लेकर घोषणा की थी। ताजा खबरों के मुताबिक, तमिलागा वेट्री कजगम (Tamilaga Vettri Kazhagam) के प्रमुख विजय को राजनीति में आने की इजाजत मिल गई है। विजय ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि अब भारत के चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर कर लिया है। जिसके बाद वो चुनाव लड़ सकते हैं। विजय की फिल्मों को लोग कापी पसंद करते हैं, अब उनकी पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर भी इनके फैंस काफी उत्साहित हैं।
विजय ने इसकी जानकारी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दी। जिसमें लिखा गया कि जिसमें कहा गया कि ‘एक राजनीतिक दल के रूप में तमिलागा वेट्री कजगम के रजिस्ट्रेशन के लिए 2 फरवरी को भारत के चुनाव आयोग से संपर्क किया गया था और रजिस्ट्रेशन की अनुमति दे दी गई है।’
कब बनाई थी पार्टी?
विजय ने फरवरी 2024 की शुरुआत में ही अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ‘मैं अपने चाहने वालों के ये बताना चाहता हूं कि ‘पार्टी की आम परिषद और कार्यकारी समिति ने 2024 के आम चुनाव में अभी न तो चुनाव में उतरने का फैसला किया है और ना ही किसी दूसरी पार्टी को अपना समर्थन देने का सोचा है।’ उन्होंने अपनी पार्टी के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘हमारे इस संगठन का उद्देश्य तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनाव लड़ना है और उसमें जीत हासिल करना है।’ उन्होंने ये भी कहा कि हम राजनीति में आएंगे ताकि लोगों के मुताबिक यहां पर बदलाव ला सकें।
राजनीति पवित्र सेवा है- विजय
राजनीति को विजय ने कहा था कि ये कोई पेशा या शौक नहीं बल्कि पवित्र सेवा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग की मंजूरी मिलने के बाद तमिलनाडु के लोगों के लिए हमारी राजनीतिक यात्रा शुरू होगी। इसके बाद लोगों के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू किया जाएगा। जहां पर पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों, ध्वज, प्रतीक सबको लेकर बात की जाएगी।
संबंधित खबरें
बेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
57 mins agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
1 hr ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
2 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
2 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
3 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
4 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines