Elon Musk Tesla: एलन मस्क अपने बयानों और कदमों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। पिछले सप्ताह टेस्ला ने चार्जिंग कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद उनके फैसले को लेकर बाजार में कई विशेषज्ञों ने सवाल भी उठाए। इस बीच उनकी कंपनी टेस्ला में काम कर चुकी एक भारतीय युवती ने अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए है। विज्ञापन एजेंसी हाउस ऑफ क्रिएटर्स के कर्मचारी जतिन सैनी ने लिंक्डइन पर अपनी बहन की कहानी शेयर की।
युवती के भाई की ओर से शेयर की गई पोस्ट में लिखा है कि उसने अपने जीवन के 7 साल टेस्ला को समर्पित कर दिए थे लेकिन पिछले शुक्रवार को कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। जैसे ही उसे यह खबर मिली उसके पांवों के नीचे से जमीन खिसक गई। नौकरी जाने से ज्यादा कष्टदायक उसे कंपनी का वह मेल लगा जिसमें उसे नौकरी से निकाले जाने की बात लिखी गई थी। जानकारी के अनुसार उसे नहीं पता था कि उसे नौकरी से निकाल दिया गया उसे इस बात का पता तब चला वह ऑफिस पहुंची, लेकिन उसके एक्सेस कार्ड ने काम करना बंद कर दिया था। इसके बाद कंपनी का वह मेल पहुंचा जिसमें उसके नौकरी से निकाले जाने की सूचना थी।
नौकरी से निकाले जाने की प्रक्रिया गलत
जतिन सैनी ने इस पूरी प्रकिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कंपनी की पारदर्शिता, सहानुभूति और विचार की कमी पर सवाल उठाते हैं। सैनी की बहन भी उन कर्मचारियों में से एक हैं जिन्हें हाल ही में नौकरी से निकाल दिया गया था। जिस दिन सैनी की बहन की नौकरी छूटी, उसी दिन उनकी टीम के 75 प्रतिशत लोगों को वहीं मेल प्राप्त हुआ।
गूगल समेत बड़ी कंपनियों में छंटनी का दौर
बता दें कि टेस्ला ने पिछले सप्ताह पूरी चार्जिंग टीम के अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया। इससे पहले कंपनी ने 15 अप्रैल को 15 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इसके साथ ही अन्य बड़ी कंपनियों की भी यही स्थिति है। इस महीने की शुरुआत में गूगल ने भी अपनी कोर टीम में बदलाव करते हुए 200 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। वहीं कुछ लोगों का ट्रांसफर इंडिया और मेक्सिको जैसे देशों में कर दिया था।
ये भी पढ़ेंः एलन मस्क ने एक झटके में टेस्ला चार्जिंग टीम को नौकरी से निकाला, Employee बोले- अच्छा काम कर रहे थे
ये भी पढ़ेंः टेस्ला का इंडिया में आने का रास्ता साफ, जानें क्या होगी कीमत?
संबंधित खबरें
केरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
38 mins ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
3 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
4 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
5 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
6 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
8 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
8 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
8 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
9 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines