आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक बार फिर गैर स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया है। आतंकियों ने शुक्रवार को फायरिंग कर तीन मजदूरों को घायल कर दिया। घायलों में एक मजदूर की हालत गंभीर है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां के गगरान गांव में टीआरएफ आतंकवादियों ने तीन गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी। पीड़ितों की पहचान बिहार के सुपौल जिले के मूल निवासी अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव के रूप में की गई है।
गंभीर रूप से घायल का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज जारी
गंभीर रूप से घायल मजदूरों को पहले पास के जिला अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को श्रीनगर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां एक मजदूर की हालत देखते हुए उसे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शोपियां में आतंकियों ने मजदूरों के किराए के मकान में घुसकर उन पर गोली चलाई और हमले को अंजाम देने के बाद भाग निकले।
मई के बाद कश्मीर में मजदूरों पर ये दूसरा हमला
बता दें कि मई के बाद से कश्मीर घाटी में मजदूरों पर यह दूसरा हमला है। दो महीने पहले 29 मई को आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सर्कस वर्कर दीपू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना ने गैर-स्थानीय मजदूरों में फिर से डर पैदा कर दिया है, जिन पर पिछले कुछ वर्षों में तेजी से हमले हुए हैं। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद इस तरह के हमलों की पहली घटना अक्टूबर 2019 में दर्ज की गई थी। तब से, कश्मीर घाटी में अब तक 12 से अधिक मजदूरों को आतंकवादियों ने निशाना बनाया है।
उधर, मजदूरों पर हमले की जानकारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत स्थानीय नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा की है। उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि मैं इस हमले की घोर निंदा करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। महबूबा मुफ्ती ने भी ट्वीट कर रहा कि शोपियां में गैर-स्थानीय लोगों पर हुए हमले की निंदा करती हूं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
3 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
6 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
7 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
9 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
11 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
11 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
13 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
14 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
15 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines