Terrorist Arrested: उत्तर प्रदेश के कानपुर में उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (UP-ATS) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को गिरफ्तार किया गया है। यह आतंकी सहारनपुर से गिरफ्तार मोहम्मद नदीम का साथी है। यूपी-एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में जुट गई हैं।
बिहार का रहने वाला है, फतेहपुर में रह रहा था
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते ने रविवार को कानपुर से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हबीबुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हबीबुल मूलरूप से बिहार के मोतिहारी का निवासी है, जबकि फिलहाल फतेहपुर में रह रहा था। एटीएस की पूछताछ में सामने आया है कि यह सहारनपुर से पूर्व में गिरफ्तार किए गए आतंकी मोहम्मद नदीम के संपर्क में था। हबीबुल ने ही नदीम की फर्जी आईडी बनाई थी।
सहारनपुर से पहले गिरफ्तार किया था नदीम
आपको बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले यूपी-एटीएस और एनआईए ने यूपी के सहारनपुर जिले से मोहम्मद नदीम नाम के एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। नदीम सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के कुंडा कला गांव का रहने वाला है। यूपी एटीएस ने बताया था कि नदीम पाकिस्तान में आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के साथ व्हाट्सएप, टेलीग्राम और फेसबुक मैसेंजर जैसे माध्यम से संपर्क में था। उससे पूछताछ में कई बड़े राज खुलकर सामने आए थे।
हबीबुल ने दिया था नदीम को प्रशिक्षण
नदीम ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया था कि वह वर्ष 2018 से जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हकीमुल्लाह से ऑनलाइन संपर्क में आया था। आतंकी संगठन ने उसे स्पेशल ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान और सीरिया बुलाया था। इतना ही नहीं हकीमुल्लाह ने नदीम को एक अन्य सदस्य हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला से मिलवाया। सैफुल्ला ने ही नदीम को आईईडी बनाने के लिए एक मैनुअल दिया। उसे चाकू से एकाकी हमले के लिए भी प्रशिक्षित किया था। पुलिस ने अब कानपुर से हबीबुल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
मोबाइल और चाकू बरामद, पूछताछ जारी
रिपोर्ट्स के मुताबित हबीबुल उर्फ सैफुल्ला वर्चुअल आईडी बनाने में काफी तेज है। उसने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के आतंकियों की कई आईडी बनाई थी। यूपी एटीएस को हबीबुल के पास से मोबाइल फोन और चाकू जब्त किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह फतेहपुर जिले के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में रह रहा था।
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
16 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
45 mins agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
2 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
3 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
4 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
12 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines