Terrorist Arrest: पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की धरपकड़ चल रही है और एक बार फिर 2 आतंकियों को पकड़ने में सफलता मिली है। 31 अगस्त दिन रविवार को जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में 2 आतंकी गिरफ्तार हुए हैं। दोनों से अवैध हथियार राइफल और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मारकर सुरक्षा बलों और स्टेट पुलिस ने दोनों आतंकियों को पकड़ा।
दोनों आतंकियों की ऐसे हुई शिनाख्त
मिली जानकारी के अनुसार, पुंछ से गिरफ्तार किए आए दोनों आतंकियों की पहचान तारिक शेख (निवासी आजमाबाद) और रियाज अहमद (निवासी चंबर गांव) के रूप में हुई है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुंछ के आजमाबाद इलाके में 2 आतंकी छिपे हुए हैं और वे किसी आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। मुखबिरों ने बताया कि रियाज अहमद अपने गांव से तारिक के घर आया हुआ है। इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने पुलिस के साथ मिलकर तारिक के घर छापा मारा और दोनों को दबोच लिया।
यह भी पढ़ें: जैश-लश्कर के 300 आतंकी ठिकानों के लिए ऑनलाइन फंडिंग शुरू, पाकिस्तान फिर बना ‘फैक्ट्री ऑफ टेरर’
पूछताछ में हथियारों का हुआ खुलासा
बता दें कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने तारिक और रियाज से पूछताछ की तो उन्होंने अवैध हथियारों का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस और सुरक्षा बलों की एक टीम ने जलियां गांव स्थित शेख नामक शख्स के मकान में रेड मारी। यह एक किराये का मकान था, जहां से अवैध हथियार बरामद हुए। हथियारों में 2 राइफल और गोला-बारूद शामिल था, जिनमें से एक AK-47 राइफल थी। दोनों हथियारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आतंकियों से गहन पूछताछ करके उनके मंसूबों के बारे में जानने की कोशिश जारी है।
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले का नया सच, हमलावरों के खिलाफ पहली बार भारत के हाथ लगे ये पुख्ता सबूत
पहलगाम हमले के बाद बढ़ी सख्ती
बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था। 4 से 5 हथियारों से लैस आतंकियों ने 26 लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मृतकों में 25 भारतीय टूरिस्ट थे, जो बैसरन घाटी में छुट्टियां मनाने के लिए गए हुए थे। भारत ने इस आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया और ऑपरेशन सिंदूर चलाकर हमले का बदला लिया। आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में चौकसी कड़ी कर दी गई है। LOC पर निगरानी बढ़ाकर चेकिंग अभियान शुरू किया है और चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात कर दिए हैं।
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
40 mins agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
1 hr agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
3 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
4 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
4 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
4 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
5 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
6 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
7 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines