Telangana News: तेलंगाना YSRTP चीफ वाईएस शर्मिला की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि वाईएस शर्मिला भूख हड़ताल पर हैं। उनकी तबीतय बिगड़ने पर शनिवार देर रात उन्हें जुबली हिल्स के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि टीआरएस सरकार की ओर से अपनी ‘प्रजा प्रस्थानम पदयात्रा’ आयोजित करने की अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में वाईएस शर्मिला शुक्रवार सुबह से भूख हड़ताल पर हैं।
अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, शर्मिला की सेहत अब स्थिर है। अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने पहले कहा था कि शर्मिला का ब्लडप्रेशर और ग्लूकोज का स्तर खतरनाक स्तर तक गिर गया है और उन्होंने निर्जलीकरण पर चिंता व्यक्त की जिससे इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है।
वाईएस शर्मिला ने लगाया था ये आरोप
इससे पहले शुक्रवार को शर्मिला ने आरोप लगाया था कि अदालत की अनुमति होने के बावजूद पुलिस उन्हें ‘पदयात्रा’ जारी रखने की अनुमति नहीं दे रही है। उन्होंने कहा था, ‘मैं यहां भूख हड़ताल पर बैठी हूं और मांग कर रही हूं कि तेलंगाना में लोकतंत्र की रक्षा की जाए और मुझे अपनी पदयात्रा जारी रखने की अनुमति दी जाए।’
उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बस को जला दिया गया और उनके पैदल मार्च को रोकने के लिए समर्थकों को पीटा गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केसीआर मेरी पदयात्रा को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मेरी बस को जला दिया गया, मेरे लोगों को पीटा गया और उन्होंने मुझ पर हिंसा का आरोप लगाया। बाद में, उन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया और मुझे हैदराबाद ले गए। अगले दिन, अदालत ने मुझे पदयात्रा जारी रखने की अनुमति दी। लेकिन, अब पुलिस मुझे इसे आगे ले जाने की अनुमति नहीं दे रही है।
29 नवंबर को भी किया गया था गिरफ्तार
बता दें कि 29 नवंबर को वाईएस शर्मिला की कार को रोककर उन्हें हिरासत में लिया गया था। उनके खिलाफ चोरी, आपराधिक धमकी और सार्वजनिक उपद्रव सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया गया था और बाद में शाम को एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।
उन्हें सोमाजीगुड़ा से उस समय हिरासत में लिया गया जब वह मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के आधिकारिक आवास का घेराव करने के लिए प्रगति भवन जा रही थीं। इसके बाद उसे हैदराबाद के एसआर नगर पुलिस स्टेशन लाया गया।
हिरासत में लिए जाने से पहले पुलिस ने एक क्रेन की मदद से शर्मिला की कार को उठा लिया था। उस दौरान वे कार के अंदर मौजूद थीं। एसआर नगर पुलिस स्टेशन लाए जाने के बाद पुलिस ने कार का दरवाजा तोड़ दिया और उन्हें निकाला। इसके बाद उन्हें उनके कुछ समर्थकों के साथ थाने ले जाया गया।
संबंधित खबरें
'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
44 mins agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
3 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
4 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
6 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
6 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
7 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 hrs ago13 लाख फॉलोअर्स वाले इंफ्लुएंसर वी हरीश की मौत, साइबर बुलिंग-सुसाइड का शक
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines