Free Travel for Women in Telangana: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा देने का एलान किया है। शनिवार से महिलाएं राज्य के स्वामित्व वाली टीएसआरटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। बता दें कि राज्य में महिलाओं की जनसंख्या डेढ़ करोड़ से ज्यादा है।
रेड्डी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद शुक्रवार को महालक्ष्मी योजना के तहत इस सुविधा को लागू करने का आदेश जारी किया। बता दें कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान महिला सशक्तिकरण के लिए जीतने पर ऐसा करने का वादा किया था।
ये भी पढ़ें: तेलंगाना की नई सरकार में मिलिए रेवंत रड्डी समेत इन 11 मंत्रियों से, किसी के पास प्रशासनिक अनुभव है तो किसी के पास…
फैसले के अनुसार नौ दिसंबर यानी शनिवार से सभी आयु वर्ग की महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स जो तेलंगाना के रहने वाले हैं, तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बसों में मुफ्त सफर करने की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा राज्य के अंदर यात्रा पर मिलेगी।
केवल पहचान पत्र दिखाकर कर सकेंगी मुफ्त सफर
टीएसआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर वीसी सज्जनार ने एलान किया कि महिलाएं, लड़कियां और ट्रांसजेंडर पल्ले वेलुगु, एक्सप्रेस, सिटी ऑर्डिनेरी और सिटी मेट्रो बसों में मुफ्त यात्रा कर पाएंगी। उन्हें इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए केवल आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसा कोई पहचान पत्र दिखाना पड़ेगा। इस पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
अकबरुद्दीन ओवैसी बने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को तेलंगाना सरकार ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर का पद दिया है। असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन को विधानसभा के पहले सत्र के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी पढ़ें: तेलंगाना के नए CM Revanth Reddy ने कैसे हिलाया KCR का किला
तीसरी तेलंगाना राज्य विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत कल यानी शनिवार से होनी है। बता दें कि प्रोटेम स्पीकर एक अस्थायी भूमिका में सेवा देता है जो नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने और स्पीकर का चयन होने तक विधानसभा सत्र का संचालन करता है।
विधानसभा स्पीकर का चयन होने के बाद प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारियां समाप्त हो जाती हैं।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
3 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
4 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
5 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
6 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
9 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
9 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
10 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
12 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
12 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines