Telangana Video KTR accident falls from vehicle: तेलंगाना सरकार में मंत्री और सीएम केसीआर के बेटे केटीआर राव निजामाबाद जिले में आगामी चुनाव को लेकर प्रचार कर थे। केटीआर गुरुवार को उस समय एक बड़े हादसे का शिकार हो गए, जब उनकी कार के अचानक ब्रेक लग गए और वह कार की छत से नीचे गिरने से बाल-बाल बच गए। हालांकि, उनके साथ मौजूद कुछ लोग कार से सीधा नीचे गिर गए। फिलहाल इस मामले में किसी के गंभीर रूप से चोटिल होने की खबर सामने नहीं आई है।
कई कार्यकर्ता गिरे नीचे
दरअसल, केटीआर निजामाबाद में कार की छत पर खड़े होकर पार्टी का प्रचार कर रहे थे। अचनाक उनकी कार के ब्रेक लग गए और कार की छत का बैरिकेड टूट गया। जिससे केटीआर का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरने से बच गए। हालांकि, इस स्थिति में उनके साथ बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, दूसरी और उनके साथ मौजूद पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता सीधा नीचे गिर गए। सोशल मीडिया पर सामने आए दुर्घटना के वीडियो में केटीआर को अपने हाथों से संतुलन बनाते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके आसपास के कुछ लोग वाहन से नीचे गिर गए।
ये भी पढ़ें: Jyotiraditya Scindia Exclusive: आपको कांग्रेसी गद्दार कहते हैं? जानिए केंद्रीय मंत्री का जवाब
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि केटीआर की कार एक पतली गली से गुजर रही है। उनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद होते हैं। इसके अलावा सड़क पर समर्थक गाड़ी के साथ-साथ दौड़ रहे थे और केटीआर कार की बैरिकेड वाली छत से लोगों का अभिवादन कर रहे थे। गाड़ी के अचानक रुकते ही केटीआर और अन्य नेता एक-दूसरे पर गिर पड़े। बता दें कि इस दुर्घटना के बाद केटीआर कोडंगल में एक रोड शो के लिए निकल गए। केटीआर ने गुरुवार को आगामी 30 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए सिरसिलिया विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
ये भी पढ़ें: Telangana Election 2023: सीएम चंद्रशेखर राव ने गजवेल से दाखिल किया नामांकन, 30 नवंबर को होगा मतदान
https://www.youtube.com/watch?v=FC4Sew0Jejs
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को बड़ा झटका, इंडिगो एयरलाइंस ने सभी रूटों पर बढ़ाए टिकट के दाम
10 mins ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज, चुनाव आयोग को नोटिस जारी
35 mins ago'रात 10 बजे भी महिला को सुरक्षित...', रेप के बढ़ते मामलों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
1 hr ago135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, शिफ्ट करने को लेकर जताई चिंता
2 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
2 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
4 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
6 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
14 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines