Telangana Tunnel Rescue Worker Story: तेलंगाना के नागरकर्नूल में हुआ सुरंग हादसा कई दिनों से चर्चा में है। इस हादसे के बाद 8 मजदूरों की जान पर बन आई है। सुरंग में काम करने वाले 8 मजदूर पिछले कई दिनों से फंसे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच एक मजदूर के परिजनों का दर्द छलक पड़ा है। उनका कहना है कि टनल में फंसे गुरप्रीत सिंह परिवार में अकेले कमाने वाले हैं।
परिवार में अकेला कमाने वाला
गुरप्रीत सिंह के चाचा कलवान सिंह का कहना है कि हम सरकार से गुजारिश करते हैं कि गुरप्रीत सिंह समेत सभी मजदूरों को बाहर निकाला जाए। गुरप्रीत अपने परिवार का पूरा खर्च चलाता है। हम कल यहां आए, कंपनी हमें अंदर लेकर गई। उन्होंने हमें आश्वासन दिलाया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- डॉक्टर ने किया नवजात का किडनैप, 14.5 लाख में बेचा, अब मिली 10 साल की सजा
20 साल से कंपनी में कार्यरत
गुरप्रीत सिंह के करीबी कुलदीप सिंह के अनुसार 8 मजदूर सुरंग में फंसे हैं, जिनमें एक पंजाबी भी है। वो मेरा भतीजा है और उसका नाम गुरप्रीत सिंह है। वो पिछले 20 साल से इस कंपनी में काम कर रहा है। उसके परिवार में मां, पत्नी और 2 बेटियां हैं। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार सभी मजदूरों को सुरंग से बाहर निकाल लेगी।
2 दिन में पूरा होगा रेस्क्यू ऑपरेशन
तेलंगाना सरकार में सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी का कहना है कि श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) टनल अचानक से ढह गई। सुरंग के एक हिस्से में कीचड़ और पानी जमा हो गया। सुरंग में 70 मजदूर काम कर रहे थे। 8 मजदूरों को छोड़कर सभी को बाहर निकाल लिया गया है। 8 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हमनें मजदूरों को बाहर निकालने का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। अगले 2 दिन में यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- आधी रात को फिर कांपी धरती, नेपाल में आया 5.5 तीव्रता का भूकंप, बिहार में भी महसूस हुए झटके
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
52 mins ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
2 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
3 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
4 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
4 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
5 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
5 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
6 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines