Telangana Scraps 2 Kids Rule for Candidates: आंध्र प्रदेश के बाद तेलंगाना की सरकार ने ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनाव के उम्मीदवारों के लिए 2 बच्चों का नियम ख़त्म करने का फैसला लिया है। इसके लिए तेलंगाना पंचायत राज अधिनियम 2018 में संशोधन किया जाएगा। संशोधन प्रस्ताव को विधेयक के रूप में आगामी शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को बताया कि लोगों ने ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों के बीच असमानता की शिकायत करते हुए अदालत का रुख किया है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि 2 से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवार शहरी निकाय चुनाव लड़ सकते हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों के उम्मीदवारों को इस अधिकार से क्यों वंचित किया जा रहा है? इसके बाद कोर्ट ने तेलंगाना सरकार से उचित फैसला लेने को कहा और सरकार ने एक्ट में बदलाव करने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें:महाराष्ट्र CM पर आज आएगा ‘बड़ा फैसला’? एकनाथ शिंदे के अचानक सतारा जाने की असली वजह आई सामने
आंध्र प्रदेश सरकार पास कर चुकी विधयेक
बता दें कि हाल ही में आंध्र प्रदेश विधानसभा ने 2 बच्चों के मानदंड को हटाने वाला एक विधेयक पारित किया, जिसमें सरकार ने कहा कि यह राज्य में बदलती सामाजिक-आर्थिक आवश्यकताओं और गिरती कुल प्रजनन दर को देखते हुए किया जा रहा है। आंध्र प्रदेश की NDA सरकार ने संशोधन विधेयक पेश किया था, जो पास होते ही बिल बन गया और अब आंध्र प्रदेश में 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लोग भी स्थानीय निकाय चुनाव लड़ सकते हैं।
यह बिल बिना किसी चर्चा के ही पास हो गया था। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू प्रदेश की जनसंख्या बढ़ाने के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि बेहतर जनसांख्यिकीय प्रबंधन के लिए यह जरूरी है। दक्षिण भारत के राज्यों को भविष्य में बढ़ती उम्र की आबादी को घटाने पर फोकस करना चाहिए। प्रजनन दर धीरे-धीरे कम हो रही है, जबकि इसे बढ़ाने की जरूरत है, तभी प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें:अडानी मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन मोहन रेड्डी ने किया आरोपों का खंडन
विश्व हिंदू परिषद फैसले से बेहद नाराज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश सरकार ने 2 बच्चों का नियम खत्म किया तो विश्व हिंदू परिषद ने नाराजगी जताई। परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन कहते हैं कि जनसंख्या नियंत्रण लागू होना चाहिए, क्योंकि इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा जेहादी उठाएंगे। एक सभ्य समाज 2 से ज्यादा बच्चे पैदा करने की तरफ जाता अच्छा नहीं लगता, इसलिए हम यह जरूर देखेंगे कि कौन 2 से ज्यादा बच्चे पैदा कर रहा है? 2 से ज्यादा बच्चे पैदा करने से डेमोग्राफिक बैलैंस बिगड़ेगा। इससे देश के लिए खतरा पैदा होगा।
यह भी पढ़ें:Video: प्रियंका गांधी की जीत पर पति रॉबर्ट वाड्रा की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या दावा किया?
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
2 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
3 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
7 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
7 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines