रमन कुमार, नई दिल्ली: तेलंगाना के खम्मम से राहुल गांधी ने एक मेगा रैली में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। तेलंगाना के सीएम केसीआर पर बीजेपी की बी-टीम होने का आरोप लगाते हुए राहुल ने बीआरएस को सत्ता से बेदखल करने का आव्हान किया। राहुल ने भारत राष्ट्र समिति पर व्यंग्य कसते हुए नया नाम ‘बीजेपी रिश्तेदार समिति’ दे दिया।
राहुल गांधी ने खम्मम से फूंका चुनावी बिगुल
ऐतिहासिक और कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले खम्मम में राहुल गांधी ने आज जन गर्जना रैली की। जिसमें करीब 3 लाख की भीड़ जुटने का अनुमान जताया गया। राहुल गांधी की मौजूदगी में भारत राष्ट्र समिति के कई बड़े नेताओं से कांग्रेस का दामन थाम लिया। आपको बता दें कि तेलंगाना में बीआरएस पार्टी की सरकार है, लेकिन इस बार कांग्रेस उसे कड़ी टक्कर देते हुए सरकार बनाने की उम्मीद कर रही है।
भ्रष्टाचार में डूबी हुई है केसीआर की सरकार
खम्मम की रैली में राहुल गांधी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर कई हमले किए। राहुल ने कहा कि तेलंगाना राज्य का गठन गरीबों, किसानों और मजदूरों का सपना था, लेकिन 9 साल तक टीआरएस ने इस सपने को कुचलने का काम किया। केसीआर सोचते हैं कि वो तेलंगाना के राजा है। सरकारी खजाने की लूट और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि जो जमीनें इंदिरा अम्मा ने गरीबों, आदिवासियों और दलितों को दीं, उसे केसीआर ने छीन लिया। केसीआर को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना के हर तबके से कुछ न कुछ लूटा गया है।
यह भी पढ़ें: Manipur: दो महीने बाद खुला NH-2, सरकार की पहल के बाद लिया फैसला
केसीआर का रिमोट बीजेपी के हाथ में
राहुल गांधी ने कहा कि हम संसद में जब भी सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ खड़े हुए तब टीआरएस ने बीजेपी को बी टीम की तरह काम किया। जब कांग्रेस ने संसद में किसान बिल का मुद्दा उठाया तो केसीआर ने बीजेपी का साथ दिया। जो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं वो तेलंगाना के मुख्यमंत्री वही करते हैं क्योंकि उनका रिमोट कंट्रोल बीजेपी के हाथ में है। राहुल गांधी ने कहा-‘केसीआर ने शराब घोटाले में जो भ्रष्टाचार किया उसकी वजह से उन पर बीजेपी का दबाव है।
रैली में किया कर्नाटक की जीत का जिक्र
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद कांग्रेस का जोश हाई है और अब उसे तेलंगाना से बड़ी उम्मीदें हैं। कर्नाटक की जीत का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि वहां एक भ्रष्ट और गरीब विरोधी सरकार थी, लेकिन कांग्रेस ने उस सरकार को बेदखल कर दिया। खम्मम में राहुल गांधी ने गरीब, दलित, आदिवासी, छोटे दुकानदारों, अल्पसंखकों, युवाओं की कांग्रेस के साथ खड़े होने की अपील की।
विपक्षी एकता में BRS के लिए कोई जगह नहीं
राहुल गांधी ने खम्मम की रैली में खुलासा किया। दिल्ली में हुई विपक्ष की बैठक का जिक्र करते हुए राहुल ने बताया कि बाकी के साथी दलों ने बैठक में बीआरएस को बुलावा देने को कहा पर कांग्रेस पार्टी ने विपक्ष के बाकी साथियों को ये दो टूक बता दिया कि अगर टीआरएस इसमें शामिल होगी तो हम बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि बीजेपी की बी टीम से कोई समझौता नहीं करेंगे। रैली के दौरान राहुल गांधी ने पार्टी छोड़कर चले गए उन कार्यकर्ताओं को वापस आने की अपील की जो कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखते हैं। बता दें कि तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी 2024 को समाप्त होने वाला है। यहां इस साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
35 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
42 mins ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
1 hr ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
14 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
15 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines