Telangana kidnapping: तेलंगाना के सिरसिला में 18 साल की लड़की शालिनी के अपहरण मामले में नया ट्विस्ट आया है। लड़की ने आरोपी से शादी करने के बाद एक वीडियो जारी किया है। लड़की ने वीडियो में कहा है कि हम 4 साल से रिलेशनशिप में हैं और एक साल पहले शादी भी कर ली थी। चूंकि हम नाबालिग थे, इसलिए ये शादी वैध नहीं थी।
शालिनी ने कहा कि मेरे माता-पिता ने आरोपी (अब पति) के खिलाफ मामला दर्ज किया था और मुझे वापस घर ले आए थे। शालिनी ने कहा कि मेरे परिवार वाले मेरे पति को स्वीकार नहीं कर रहे थे, क्योंकि वह एक दलित परिवार से है। मेरे परिजन मेरी दूसरी शादी की व्यवस्था कर रहे थे।
लड़की ने अपने माता-पिता पर लगाया ये आरोप
शालिनी ने कहा कि मैंने अपने पति को दूसरी शादी के बारे में बताया था जिसके बाद वो मेरे कहने पर आया और मेरे पिता के सामने से उठाकर मुझे साथ ले गया। शालिनी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही कहा है कि मुझे और मेरे पति को मेरे माता-पिता से खतरा है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। कहा गया था कि तेलंगाना में एक पिता के सामने से उनकी 18 साल की लड़की को किडनैप कर लिया गया है। मामला सिरसिला जिले का था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की को उस वक्त किडनैप किया गया जब वह मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी।
वेमुलावाड़ा के डीएसपी नागेंद्र चारी ने घटना की पुष्टि की है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, डीएसपी नागेंद्र चारी ने बताया कि लड़की की पिता की ओर से की गई शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की की तलाश की जा रही है।
डीएसपी ने दिया था ये बयान
डीएसपी ने बताया कि लड़की पिछले दिनों अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। उन्होंने बताया कि अब जब वह बालिग हो गई है तो हो सकता है कि वह (उसका प्रेमी) उसे ले गया हो। उन्हें पकड़ने के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
4 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
4 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
5 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines