Telangana news : तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली (Home Minister Mohammad Mahmood Ali) ने शुक्रवार को अपने गनमैन को थप्पड़ मार दिया। बताया जाता है कि गुलदस्ता देने में देरी होने पर उन्होंने ऐसा किया। इसके बाद से वह विवादों में घिर गए हैं। बताया जा रहा है कि गनमैन ने समय पर गुलदस्ते की व्यवस्था नहीं की थी, जिसके चलते उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना हैदराबाद में तब घटी जब मोहम्मद महमूद अली पशुपालन मंत्री टी. श्रीनिवास यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे थे। इसके बाद दोनों मंत्री सीएम ब्रेकफास्ट स्कीम के शुभारंभ के लिए कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।
मंत्री के द्वारा गममैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है राज्य के गृह मंत्री हाथ उठाते दिख रहे हैं। गृह मंत्री ने आते श्रीनिवास यादव को गले लगाकर जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन उनके सुरक्षा अधिकारी के समय पर गुलदस्ता नहीं लाने के कारण गृह मंत्री अपना आपा खो बैठे और हाथ उठा दिया। यहां पर श्रीनिवास यादव अपने सहयोगी को शांत कराने की कोशिश करते देखे गए। जैसे ही अन्य सहायक शॉल और गुलदस्ता लेकर पहुंचे, महमूद अली ने यादव को वही उपहार दे दिया। वहीं गनमैन गृह मंत्री की कार्रवाई से परेशान दिखा। मंत्री महमूद अली अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
यह भी पढ़ें : Crime news : फर्जी राशन कार्ड बनवाकर मुफ्त का राशन खाने वाला विदेशी नागरिक गिरफ्तार
संबंधित खबरें
LIVE: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
10 mins agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
1 hr ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
8 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
9 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
11 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
14 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
14 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
14 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines