Telangana Tunnel Accident: तेलंगाना की नगरकुरनूल टनल में फंसे 8 मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू टीमें तकनीक का सहारा ले रही हैं, लेकिन पानी और कीचड़ की वजह से मजदूरों को बचाने के काम में बाधाएं आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक एनडीआरएफ ने डॉग्स की मदद भी रेस्क्यू में ली है। इस बीच तेलंगाना के मंत्री जुपल्ली राव कृष्ण ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने सोमवार को कहा कि टनल में फंसे मजदूरों के बचने की उम्मीदें बहुत कम हैं। हालांकि टीमें उनको जिंदा निकालने के लिए जुटी हुई हैं।
यह भी पढ़ें:पटना में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर; 7 लोगों की मौत
उत्तराखंड की सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने वाले रैट माइनर्स के दल को भी ऑपरेशन में शामिल कर लिया गया है। सावधानी के साथ ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन को पूरा करने में फिलहाल 3-4 दिन और भी लग सकते हैं। बचाव दल के सामने बाधाएं आ रही हैं, इसलिए काम में तेजी नहीं बरती जा रही।
यह भी पढ़ें:Bihar: नीतीश के बेटे की राजनीति में लाने की मांग, JDU के बाद BJP ने किया इशारा, RJD ने कही यह बात
सुरंग में लगभग 25 फीट तक कीचड़ जमा है। वहीं, सुरंग के दूसरी तरफ से आखिर छोर तक दिखाई दे रहा है। मजदूरों के नाम रेस्क्यू टीमों ने पुकारे तो कोई जवाब नहीं मिला। जो मजदूर सुरंग में फंसे हैं, उनमें उत्तर प्रदेश के मनोज कुमार और श्रीनिवास, पंजाब के गुरप्रीत सिंह, जम्मू-कश्मीर के सनी सिंह, झारखंड निवासी अनुज, संतोष, जेगता और संदीप साहू शामिल हैं। मंत्री के अनुसार मशीनों के सहारे मलबा हटाया जा रहा है।
सुरंग से निकाला जा रहा पानी
राव ने कहा कि सुरंग खोदने वाली मशीन (TBM) का वेट कुछ सौ टन है, इसके बाद भी पानी के बहाव से मशीन 200 मीटर तक बह गई। सुरंग के अंदर ऑक्सीजन की आपूर्ति और पानी निकालने का काम किया जा रहा है। राव ने निराशा जताते हुए कहा कि अगर यह मान लें कि वे लोग टीबीएम के निचले हिस्से में हैं और यह भी मान लें कि वह मशीन ऊपर है, तो इससे नीचे ऑक्सीजन कैसे जाएगी?
राव ने कहा कि मलबे को हटाने के लिए सुरंग में कन्वेयर बेल्ट को बहाल किया जा रहा है। बीजेपी नेता रचना रेड्डी के अनुसार सुरंग करीब 14 किलोमीटर लंबी है। 2 दिन बीत गए हैं, फिर भी उम्मीद है कि लोग जिंदा होंगे, क्योंकि टनल में एयर पॉकेट्स बनाए गए हैं। केंद्र सरकार रेस्क्यू में हर तरह की मदद कर रही है।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
32 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
39 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
46 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines