Police Register Sumoto Case Against BJP Leader T Raja Singh: मंगलहाट पुलिस ने गुरुवार को गोशामहल से विधायक और भाजपा नेता टी. राजा सिंह (T Raja Singh) के खिलाफ नफरती भाषण देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामला लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 125 (चुनाव के संबंध में वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत दर्ज किया गया।
भाजपा नेता टी राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक, राजा सिंह ने कुछ दिन पहले महाराजगंज के एक सामुदायिक भवन में नफरत भरा भाषण दिया था। वीडियो क्लिप सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है।
वीडियो में तेलंगाना के गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र के बीजेपी उम्मीदवार टी राजा सिंह ने कथित तौर पर एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया था। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की।
ये भी पढ़ेंः ‘भाजपा अगर सरकार बनाती है तो CM पिछड़ा वर्ग से होगा’, तेलंगाना में अमित शाह का बड़ा ऐलान
चुनाव प्रचार तेलंगाना पहुंचे हैं केंद्रीय मंत्री अमित शाह
देश के ग्रह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह आज तेलंगाना में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। शाह अपने भाषण में बीआरएस पर जमकर हमला बोलते नजर आए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “बीआरएस का मतलब भ्रष्टाचार है। मिशन भागीरथ घोटाला बीआरएस ने किया था। मियापुर भूमि घोटाला बीआरएस ने किया था। बीआरएस पार्टी ने कालेश्वरम परियोजना में रिश्वत ली थी। बीआरएस पार्टी ने शराब घोटाला भी किया था।”
तेलंगाना में 30 नवंबर को होगी वोटिंग
बता दें कि, तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। ऐसे में कांग्रेस से लेकर भाजपा सहित अन्य पार्टियां जोर शोर से प्रचार में जुटी हुई है। तेलंगाना में हर बार की तरह इस बार भी गोशामहल सीट चर्चा में बना हुआ है। क्योंकि, यहां से भाजपा ने एक बार फिर टी राजा सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
47 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
5 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
7 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
10 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines