हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तेलंगाना में अमित शाह का बड़ा ऐलान, KCR और ओवैसी के साथ 'चर्चा' पर दिया ये जवाब

विज्ञापन
Amit Shah Telangana Khammam Speech

Amit Shah Telangana Khammam Speech Highlights: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को तेलंगाना के शहर खम्मम में ‘रायथु गोसा-बीजेपी भरोसा’ रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा- ”कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि चुनाव के बाद बीजेपी और बीआरएस एक हो जाएंगे, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि बीजेपी कभी भी केसीआर और असदुद्दीन ओवैसी के साथ एकजुट नहीं होगी, बल्कि उनके खिलाफ लड़ेगी।”

अमित शाह ने आगे कहा- हम उनके साथ तो एक मंच पर भी नहीं बैठ सकते, सत्ता में जाने की तो बात ही छोड़ दो। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा- “केसीआर की पार्टी का चुनाव चिह्न कार है। वह कार भद्राचलम तक जाती है, लेकिन वह राम मंदिर तक नहीं जाती क्योंकि उस कार की स्टीयरिंग असदुद्दीन ओवेसी के हाथ में है।”

कांग्रेस 4जी पार्टी

अमित शाह ने कहा- कांग्रेस 4जी पार्टी है। जिसका मतलब- चार पीढ़ी- जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी की पार्टी है। जबकि बीआरएस 2जी पार्टी है जिसका मतलब दो जनरेशन है। केसीआर और बाद में केटीआर, लेकिन इस बार न तो 2जी और न ही 4जी जीतेगी क्योंकि यह तेलंगाना में बीजेपी के सत्ता में आने का समय है।

विज्ञापन

खड़गे ने दिया था ये बयान  

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक दिन पहले ही रैली को संबोधित करते हुए कहा था- “हम 26 पार्टियां केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को हटाने के लिए तैयार हैं, लेकिन केसीआर ने कभी भी किसी बैठक में भाग नहीं लिया। उन्होंने कभी नहीं कहा कि बीजेपी को केंद्र से हटाने के लिए हम एक साथ आएंगे। यहां वे कहते हैं कि बीआरएस धर्मनिरपेक्ष हैं, लेकिन दूसरी ओर वे भाजपा के साथ चीजों पर चर्चा कर रहे हैं।”

इस साल होने हैं विधानसभा चुनाव 

बता दें कि इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम का नाम शामिल है। हालांकि तेलंगाना में अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पार्टियों ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। राज्य में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की सरकार है। इसके मुखिया और राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) हैं। उन्होंने चुनाव के लिए ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

केसीआर ने एआईएमआईएम को बताया था मित्रवत दल

बीआरएस ने 21 अगस्त को 119 विधानसभा सीटों में से 115 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया था। केसीआर ने कहा था- “हमारा अनुमान है कि हम 95-105 सीटें जीतेंगे। सीएम केसीआर ने असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को मित्रवत दल भी बताया था। तेलंगाना में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में BRS ने 88 सीटें जीती थीं। वहीं, कांग्रेस ने 19, एआईएमआईएम ने 7, टीडीपी ने 2 और बीजेपी ने 1 सीट पर कब्जा जमाया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola