हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Exit Polls: क्या है कांग्रेस का 'आई कार्ड', तेलंगाना चुनाव में जिसका चल रहा जादू

Telangana Exit Polls 2023: अगर कांग्रेस तेलंगाना जीतती है तो ये माना जाना चाहिए कि उसकी ‘आई कार्ड’ वाली रणनीति काम कर गई।

विज्ञापन
telangana exit polls 2023

Telangana Exit Polls 2023: तेलंगाना में जहां एक ओर चुनाव संपन्न हो गया है तो वहीं दूसरी ओर एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस को 71, सत्ताधारी बीआरएस को 33, बीजेपी को 7 और अन्य को 8 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। यदि कांग्रेस तेलंगाना की कुर्सी पर कब्जा जमा लेती है तो ये माना जाना चाहिए कि उसकी ‘आई कार्ड’ वाली रणनीति काम कर गई। आइए जानते हैं कि आखिर कांग्रेस का ये आई कार्ड क्या है…

कांग्रेस ने तेलंगाना में सत्ता में वापसी के लिए जोरदार अभियान चलाया। उसने ‘आई कार्ड’ या इंदिरा कार्ड खेला और ‘इंदिरम्मा राज्यम’ यानी इंदिरा के शासन का वादा किया। कांग्रेस को पता है कि रियायतें इस बार भी केसीआर के पक्ष में काम कर सकती हैं। इसीलिए उसने 2024 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव में आई कार्ड या इंदिरा गांधी कार्ड खेला है।

23 नवंबर को एक चुनावी रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस तेलंगाना में ‘इंदिरम्मा राज्यम’ लाना चाहती है। इसका मतलब न्याय, कल्याण और विकास का शासन है। खड़गे ने कहा, कांग्रेस इंदिराम्मा राज्यम लाना चाहती है ताकि किसान समृद्ध हों, उन्हें उचित सिंचाई सहायता और उनके उत्पादों का मूल्य मिले।”

विज्ञापन

खड़गे के अनुसार, इंदिरा गांधी ने नागार्जुन सागर बांध बनवाया और तेलंगाना के किसानों को उनकी जमीन के लिए पानी दिलाने में मदद की थी। अगर नागार्जुन सागर बांध नहीं होता तो तेलंगाना को भारत के धान के कटोरे के रूप में नहीं जाना जाता। इससे पहले प्रियंका गांधी ने भी मई में तेलंगाना में अपनी पहली चुनावी रैली में इंदिरा का जिक्र किया था।

इंदिरा गांधी का तेलंगाना से नाता उस वक्त से है, जब वह 1977 में रायबरेली से चुनाव हार गई थीं। उन्होंने 1978 में कांग्रेस (आई) बनाई और 1980 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली के अलावा मेडक से चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से जीत हासिल की। 1984 में जब उनकी हत्या हुई तब इंदिरा गांधी मेडक से सांसद थीं। हालांकि कांग्रेस 1999 के बाद से कभी अपना गढ़ रहे मेडक को जीतने में नाकाम रही है।

विज्ञापन

एक समय कांग्रेस का किला रहा अब बीआरएस का गढ़ बन गया है। अलग तेलंगाना आंदोलन शुरू होने और दूसरे तेलुगु राज्य के गठन के बाद केसीआर के नेतृत्व वाली पार्टी ने मेडक लोकसभा सीट जीती है।

हालांकि केसीआर ने कांग्रेस के इस ‘आई कार्ड’ की आलोचना की है। केसीआर ने कहा, “कांग्रेस ने तेलंगाना में इंदिराम्मा राज्यम लाने का वादा किया है। इंदिराम्मा राज्यम के दौरान क्या हुआ? भूख से मौतें, नक्सली आंदोलन, लोगों को गोली मार दी गई और मुठभेड़ हुई, पूरे इंदिराम्मा राज्यम में यही हुआ।” केसीआर ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अलग राज्य के गठन में देरी की।

विज्ञापन

आंध्र की राजनीति में कांग्रेस एक मजबूत खिलाड़ी रही है, लेकिन हाल के वर्षों में उसे तेलुगु पार्टियों से शिकस्त मिलती रही। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और वाईएसआर कांग्रेस ने कांग्रेस को आंध्र प्रदेश में सत्ता से दूर रखा है।

आंध्र प्रदेश में कांग्रेस ने आखिरी बार 2009 में विधानसभा चुनाव जीता था। तेलंगाना 2 जून 2014 को अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। तेलंगाना में मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) की भारत राष्ट्र समिति ने 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद राज्य के गठन के बाद से लगातार दो चुनाव जीते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि 3 दिसंबर को नतीजे किसके पक्ष में रहते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola