Telangana Election Result 2023: तेलंगाना की 119 सीटों पर काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 63 सीटों पर आगे चल रही है। यानी कांग्रेस ने बहुमत केे आंकड़े को पार कर लिया है। अगर यह रुझान परिणाम में बदलते हैं तो कांग्रेस तेलंगाना में पहली बार सरकार बनाने में कामयाब होगी। वहीं बीआरएस 46, भाजपा 5 और एआईएमआईएम 5 सीटों पर आगे चल रही है।
सीएम चंद्रशेखर राव अपनी सीट गजवेल से आगे चल रहे हैं। इस बार उन्होंने 2 सीटों से चुनाव लड़ा है। हैदराबाद के जुबली हिल्स से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अजहरूद्दीन आगे चल रहे हैं। वहीं गोसमहल से भाजपा प्रत्याशी टी राजा पीछे चल रहे हैं। वहीं ओवैसी के भाई अकबरूद्दीन चंद्रयानगुट्टा सीट से आगे चल रहे हैं।
हैदराबाद के ताज कृष्णा में खड़ी बसों पर तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष किरण कुमार चमाला ने कहा कि आप सभी केसीआर की कार्यशैली को जानते हैं अवैध शिकार उनका मुख्य एजेंडा है। इसलिए आज परिणाम देखने के बाद हमने कुछ स्टेप्स लिए हैं हम कम से कम 80 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।
हैदराबाद में कांग्रेस की लग्जरी बसें तैनात
हैदराबाद में होटल कृष्णा के बाहर कांग्रेस ने तीन लग्जरी बसें खड़ी कर दी है। कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को यहां बुलाया है। पार्टी को विधायकों के खरीद फरोख्त का डर है। आज सुबह डीके शिवकुमार ने सीएम राव पर कांग्रेस विधायकों पर डोरे डालने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि अगर हंग असेंबली बनती है तो राव कांग्रेस विधायकों को खरीद सकते हैं। ऐसे में जीत के बाद कांग्रेस के सभी विधायकों को बेंगलुरु भेजा जा सकता है।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
8 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
10 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
11 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
12 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
12 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
13 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
14 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines