Telangana Cylinder Blast: तेलंगाना के खम्मम में बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यक्रम में पटाखों से आग लग गई। आग लगने के बाद पास ही एक झोपड़ी में आग लग गई जिसमें रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खम्मम के करेपल्ली मंडल में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नियमित कार्यक्रम, आत्मीय सम्मेलन में पटाखों के इस्तेमाल से आग लगी और फिर सिलेंडर फट गया।
सूत्रों के अनुसार, पटाखों के कारण फूस की झोपड़ी में आग लग गई, जिसके बाद झोपड़ी के अंदर रखे कई सिलेंडर फट गए, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो पत्रकारों और दो पुलिस अधिकारियों समेत 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार, बीआरएस कार्यकर्ता पार्टी के विधायक रामुलुनायक और सांसद नामा नागेश्वर राव के नेतृत्व में एक आध्यात्मिक सभा में भाग ले रहे थे। ब्लास्ट के बाद घायलों को इलाज के लिए खम्मम जिला सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया।
तेलंगाना के आईटी मंत्री के टी रामाराव ने खम्मम के करेपल्ली के वैरा विधानसभा क्षेत्र में आग लगने की घटना पर दुख जताया है। घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए मंत्री ने खम्मम जिले के अधिकारियों और नेताओं से बात की।
मुख्यमंत्री ने गहरा सदमा और शोक व्यक्त किया
सीएम के चंद्रशेखर राव ने इस भीषण हादसे पर गहरा सदमा और दुख जताया है। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने खम्मम के जिला मंत्री पुर्ववाड़ा अजय और सांसद नामा नागेश्वर राव से उन्हें तैनात रखने को कहा। सीएम ने आश्वासन दिया कि मृतक श्रमिकों के परिवारों को हर संभव मदद की जाएगी।
संबंधित खबरें
ब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
32 mins agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
40 mins ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
2 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
3 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
3 hrs agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
5 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
6 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
7 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines