बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर पलटवार किया। इसे लेकर संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम पर बड़े-बड़े दावे कर रेवंत रेड्डी ने जिस प्रकार से सेना का मनोबल गिरने की बात कही है इसकी चर्चा करूंगा। US एक्सपर्ट जॉन स्पेंसर कहते हैं कि भारत में बने स्वदेशी हथियार के कारण भारत को जीत मिली और चीन के प्रॉक्सी हथियार से पाकिस्तान की हार हुई।
संबित पात्रा ने किया पलटवार
संबित पात्रा ने कहा कि पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। कांग्रेस पार्टी ने शुरुआत से ही भारत की सेना और शौर्य पर सवाल खड़ा किया है। जयराम रमेश ने अपने बयान में आतंकी और सांसद को एक साथ कर दिया। सांसद घूमने नहीं गए, वे देश की बात रख रहे हैं। पहले आतंकवादी को पीएमओ बुलाया जाता था, सोनिया गांधी आतंकी की मौत पर रोती थीं, राहुल गांधी 26/11 के बाद पार्टी कर रहे थे और कहा जा रहा है कि आज आतंकी और सांसद घूम रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि ये जहाज गिरने के बारे में पूछते हैं। क्या यह पूछने की बात है? भारतीय सेना ने आतंकी ठिकाने को नष्ट किया। पाकिस्तान के पीएम क्या कह रहे हैं, उसे सुनना चाहिए। राहुल गांधी, आपके यार शाहबाज शरीफ खुद बता रहे हैं। क्या शाहबाज शरीफ राहुल से फोन पर बात नहीं करते? पहले कांग्रेस के नेता वार नहीं करने की बात करते थे, वे सेना पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पाकिस्तान के बब्बर भारत के गब्बर हैं। उनका हाल जय और बीरू करेंगे।
रेड्डी ने क्या कहा?
रेवंत रेड्डी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ हाल ही में हुए संघर्ष से निपटने में साहस, रणनीति और पारदर्शिता की कमी थी। रेड्डी ने कहा कि भाजपा युद्ध को राजनीतिक हथकंडे की तरह इस्तेमाल कर रही है। जबकि देश शहीद जवानों और मारे गए लोगों पर शोक मना रहा है।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन और कहां से जीता, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
13 mins ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
54 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
3 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
3 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर आंध्र CM ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
5 hrs agoLIVE: कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन केस से पुलिस कमिश्नर कालीराज को हटाया
5 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
13 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines