Kollapur Chunav Result in Hindi: 25 साल की दलित लड़की कारने शिरिसा तेलंगाना विधानसभा चुनावों में सबसे चर्चित चेहरा साबित हुई थीं। तीन भैंसों के साथ वीडियो बनाकर सरकार पर तंज कसने का नतीजा यह हुआ कि वह रातोंरात स्टार बन गई। उनका यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि जनता ने उन्हें चुनाव तक लड़ने की हिम्मत दे दी। ‘Buffalo Girl’ के नाम से फेमस हुई शिरिसा हैदराबाद से करीब 150 किलोमीटर दूर कोलापुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
इस सीट से शुरुआती रुझान आने लगे हैं। पहले राउंड की वोटिंग के बाद वह कांग्रेस उम्मीदवार जुपल्ली कृष्णा राव ने बढ़त बना ली है। चुनावों के दौरान शिरिसा को सोशल मीडिया पर जबरदस्त पॉपुलेरिटी मिली थी। मगर ऐसा लग रहा है कि वह अपनी पॉपुलेरिटी को वोट में नहीं बदल सकी हैं। वह निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रही थीं।
आखिर क्यों है स्पेशल
तेलंगाना का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है और शिरिसा ने इस मुद्दे को बहुत ही स्पेशल ढंग से उठाया था। वह भी राज्य के उन लाखों युवाओं में से एक हैं, जिन्हें तमाम कोशिशों के बावजूद सरकारी नौकरी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कोचिंग की और पढ़ाई की, एग्जाम दिए, भर्ती प्रक्रिया की वजह से उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। इसे लेकर उन्होंने एक वीडियो बनाया। उन्होंने तीन भैंसों के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बता रही है कि उसे नौकरी नहीं मिली और उसने अपनी आजीविका चलाने के लिए भैंस पालने का फैसला किया है। वह वीडियो में कहती है, ‘दोस्तों हमने पढ़ाई सिर्फ Certificate लेने के लिए ही की है, लेकिन नौकरी इससे नहीं मिल सकी।’ यह वीडियो वायरल हो गया। चुनाव में उनकी टक्कर काफी मजबूत उम्मीदवारों से है, लेकिन जनता का मानना है कि वह पहले ही विजेता बन चुकी है।
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
12 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
11 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines