Telangana Blast: तेलंगाना के रंगारेड्डी में एक बड़ा हदासा हो गया है, यहां की एक फेमस बेकरी में एलपीजी सिलेंडर फट गया है। इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। ये हादसा रंगारेड्डी के गगन पहाड़ की कराची बेकरी में हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां और रेस्क्यू टीम पहुंची और फंसे हुए लोगों बचाने के काम में जुट गई हैं।
घायल डीआरडीओ अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल सभी लोगों को पास के डीआरडीओ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और इस हादस के बारे में जानकारियां जुटा रही है। पुलिस ये पता लगा रही है कि ये हादसा कैसे हुआ और इसके पीछे का कारण क्या है? वहीं, ये पता नहीं चल पाया है कि इस हादसे में सिर्फ बेकरी कर्मचारी ही घायल हुए हैं ये फिर ग्राहक भी घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: मद्रास हाईकोर्ट ने की हिंदू नेता की टारगेट किलिंग पर की विशेष टिप्पणी
सीएम रेवंत रेड्डी का बयान
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही सीएम रेवंत रेड्डी ने इसकी जानकारी ली और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की।
आंध्र प्रदेश के अस्पताल में लगी भीषण आग
बता दें कि, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के जगदम्बा जंक्शन स्थित इंडस हॉस्पिटल में भी भीषण आग लग गई। इससे पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गए मरीज डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। अस्पताल प्रबंधन ने हादसे की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल हो गए हैं। ये आग अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित ऑपरेशन थिएटर में लगी थी।
संबंधित खबरें
ब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
9 mins agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
18 mins ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
2 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
2 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
2 hrs agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
4 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
5 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
6 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines