Telangana Fresh Row: तेलंगाना भाजपा के चीफ बंदी संजय को रविवार को ‘प्रजा संग्राम यात्रा’ के पांचवें चरण को आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया, जिसके बाद तेलंगाना में सरकार और भाजपा के बीच एक ताजा विवाद शुरू हो गया है। पार्टी ने अब तेलंगाना उच्च न्यायालय का रुख किया है और अदालत में सोमवार को मामले की सुनवाई होने की उम्मीद है।
तेलंगाना भाजपा की ओर से ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में पुलिस को रविवार देर रात पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकते हुए देखा गया। कुछ कार्यकर्ता विरोध करते हुए सड़क पर बैठ गए। ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में बंदी संजय कुमार और पुलिस के बीच बहस होता दिख रहा है।
https://twitter.com/VivekVenkatswam/status/1596911376542621701
तेलंगाना भाजपा चीफ ने मुख्यमंत्री केसीआर पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि क्या बैंसा प्रतिबंधित क्षेत्र है? हम वहां क्यों नहीं जा सकते? सीएम जो हमें शांतिपूर्ण ढंग से बैठक नहीं करने दे सकते, राज्य की रक्षा कैसे करेंगे? यह सबूत है केसीआर के तानाशाही शासन के। हम अदालत (एसआईसी) जाएंगे।
बंदी संजय को हिरासत में लिए जाने की खबरों के बीच उनकी पार्टी के कई सहयोगियों ने केसीआर पर निशाना साधा। राज्यसभा सांसद डॉक्टर के लक्ष्मण ने ट्वीट कर कहा कि मैं तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार और हमारे कार्यकर्ताओं की बैंसा से शुरू होने वाली प्रजा संग्राम यात्रा के पांचवे चरण से ठीक एक दिन पहले की गई गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। तेलंगाना में KCR के निरंकुश शासन की पराकाष्ठा। हम दृढ़ता से वापस लड़ेंगे और अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने लिखा, ‘भ्रष्ट और वंशवादी टीआरएस शासन में लोगों की आवाज दबाना, जनसभाओं पर प्रतिबंध लगाना और जनप्रतिनिधियों के घरों पर हमला करना तेलंगाना में एक आम चलन बन गया है।’
केसीआर तेलंगाना में भाजपा के उदय को रोक नहीं सकते: अमित मालवीय
भाजपा आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी तेलंगाना ने केसीआर के निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा प्रजा संग्राम यात्रा की अनुमति से इनकार करने के बाद तत्काल सुनवाई के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। बीती रात, बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय और कैडरों को बैंसा जाने की अनुमति नहीं दी गई। केसीआर तेलंगाना में भाजपा के उदय को रोक नहीं सकते।।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
5 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
7 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
9 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
9 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
10 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
11 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
12 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
12 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines