Telangana vidhan sabha chunav result 2023: तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में एक गौर करने वाली बताया है कि इसबार राज्य को विधायकों की संपत्ति में पिछली बार की तुलान में ढ़ाई गुना बढ़ोतरी हुई है। यानी राज्य में करोड़पति विधायकों की संख्या बढ़ गई है और वे 2.5 गुना अमीर हो गए हैं। 2018 में विधायकों की कुल संपत्ति 1861 करोड़ थी जो 2023 में 4625 करोड़ हो गई है। जहां 2018 में विधायकों की औसत संपत्ति 15.6 करोड़ थी तो वहीं 2023 में यह 38.9 करोड़ हो गई है।
इसबार ज्यादा संपत्ति वाले उम्मीदवारों में सात कांग्रेस के, दो बीआरएस के और एक भाजपा का था। राज्य के कुल 2290 प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार बीआरएस के थे। बीआरएस के 114 उम्मीदवारों के पास 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति थी।
तेलंगाना चुनाव में 270 उम्मीदवारों के पास 5 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की संपत्ति थी। 2,290 उम्मीदवारों में से 580 करोड़पति थे। यह कुल उम्मीदवारों का इनमें भी सबसे ज्यादा 114 करोड़पति उम्मीदवार बीआरएस के थे।
सबसे अमीर विधायक
गद्दाम विवेकानंद ने मंचेरियल जिले की चेन्नूर (अनुसूचित जाति) सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता है। वे सबसे अमीर उम्मीदवार थे। वे चुनाव जीत गए हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 606 करोड़ रुपये से ज्यादा) है।
देखिए एमपी चुनाव में क्या हुआ
दूसरे सबसे अमीर विधायक
कांग्रेस उम्मीदवार कोमती राज गोपाल रेड्डी इस बार के चुनाव में तेलंगाना में दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार थे। उन्होंने नालगोंडा की मुनुगोडे सीट से जीत हासिल की है। उनकी कुल संपत्ति 458 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
तीसरे सबसे अमीर विधायक
पोनगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी इसबार के चुनाव में तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार थे। उन्होंने खम्मम जिले की पलायर सीट से जीत हासिल की है। उनकी कुल संपत्ति 433 करोड रुपये से ज्यादा है।
बता दें कि राज्य में इसबार कांग्रेस पार्टी ने बीआरएस को सत्ता से बाहर कर दिया है। कांग्रेस को 119 में 64 सीटों पर जीत मिली है। बीआरएस को 39 सीटों पर जीत मिली है। वहीं बीजेपी को 8 सीटों पर जीत मिली है।
ये भी पढ़ें-लाल सागर में अमेरिकी युद्धपोत पर हमला, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय में मची खलबली
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
27 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
33 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines