Telangana Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर तेलंगाना के पूर्व डिप्टी सीएम रोने लगे। घटना तेलंगाना के जनगांव इलाके का है। पूर्व डिप्टी सीएम और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेता थतीकोंडा राजैया आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घनपुर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट चाहते थे।
राजैया घनपुर (स्टेशन) सीट से मौजूदा विधायक हैं, लेकिन बीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने एक अन्य सीनियर नेता कादियाम श्रीहरि को मैदान में उतारने का फैसला किया है। जैसे ही राजैया अंबेडकर प्रतिमा केंद्र पहुंचे, उनके समर्थकों ने ‘जय राजैया, जय तेलंगाना’ के नारे लगाए। इसके बाद राजैया भावुक हो गए। वे घुटने के बल बैठे और अपने समर्थकों के सामने रोने लगे।
पूर्व डिप्टी सीएम के खिलाफ लगा था यौन उत्पीड़न का आरोप
सूत्रों के मुताबिक, राजैया के खिलाफ उनकी ही पार्टी की एक गांव की सरपंच ने कुछ महीने पहले यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। राजैया का समर्थकों के सामने रोने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर घुटनों के बल बैठे दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद से जैसे ही राजैया जमीन से उठे, उन्हें अपने आंसू पोंछते देखा गया।
सीएम चंद्रशेखर राव ने 119 में से 115 उम्मीदवारों की घोषणा की
सोमवार को मुख्यमंत्री केसीआर चन्द्रशेखर राव ने कुल 119 सीटों के लिए 115 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने घोषणा की कि वे खुद दो सीटों गजवेल और कामारेड्डी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, डिप्टी स्पीकर टी. पद्मा राव सिकंदराबाद से चुनाव लड़ेंगी। दास्यम विनय भास्कर वारंगल पश्चिम से और नन्नापुनेनी नरेंद्र वारंगल पूर्व से चुनाव लड़ेंगे।
बीआरएस ने बोथ, खानापुर, वायरा, कोरुतला, उप्पल, आसिफाबाद और वेमुलावाड़ा सहित सात निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों को बदल दिया। सीएम केसीआर ने कहा कि हम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। पिछले चुनावों की तुलना में अधिक बदलाव नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ 7 बदलाव किए गए हैं। इन 7 में हमारे वेमुलावाड़ा विधायक जैसे अच्छे नेता हैं। लेकिन उसके खिलाफ चल रहे मामले के कारण हमें उसे बदलना पड़ा। वेमुलावाड़ा, बोथ, स्टेशन घनपुर, आसिफाबाद, वायरा, कोरुटला और उप्पल के विधायक उम्मीदवारों को बदल दिया गया है। बता दें कि अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा चुनाव आयोग की ओर से अभी तक नहीं की गई है।
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 hr agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
4 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
5 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
6 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
7 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
7 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
7 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
8 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines