Rahul-Priyanka Road show in Hyderabad: आज तेलंगाना में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। इस बीच राहुल और प्रियंका गांधी ने हैदराबाद में रोड शो कर मतदाताओं को लुभाने का अपना अंतिम प्रयास किया। रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने कहा मैं आपसे राजनीतिक रिश्ता नहीं चाहता हूं, बल्कि दिल का, खून का और पारिवारिक रिश्ता चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा हमें नफरत हिंसा का हिंदुस्तान नहीं चाहिए, मोहब्बत का हिंदुस्तान चाहिए।
मोहब्बत से ही सब का फायदा
राहुल गांधी ने कहा नफरत से इस देश में कुछ नहीं होने वाला है। मोहब्बत से ही सब का फायदा है, मोहब्बत से ही देश बनता है और नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं। इस दौरान बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान में नफरत फैला रहे हैं, मेरे ऊपर 24 केस लगा रखे हैं नरेंद्र मोदी ने। उन्होंने मेरा सरकारी घर छीन लिया था। मैंने कहा ले जाओ मुझे नहीं चाहिए। मेरा घर ले लो, करोड़ों लोगों के दिल में है मेरा घर। मुझे उस इमारत की कोई जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें- Telangana Election 2023: भावुक हुईं सोनिया गांधी, लोगों से की अपील- मेहनत को साकार करें, बदलाव के लिए वोट डालें
हमारा लक्ष्य BRS को हारना
इस दौरान राहुल ने कहा कि AIMIM, BRS और बीजेपी एक हैं। हमारा पहला लक्ष्य BRS को तेलंगाना में हारने का है। बाय-बाय kCR करना है और दूसरा कदम केंद्र से नरेंद्र मोदी को हटाना है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार बनने पर हमारी तेलंगाना के मुख्यमंत्री को कहूंगा कि जितना पैसा KCR ने तेलंगाना के गरीब लोगों का लिया है। उतना पैसा कांग्रेस पार्टी गरीबों के बैंक अकाउंट में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं को देखकर डालेंगी।
गारंटी को हम कानून में बदल देंगे
राहुल ने कहा कि हम आपको 6 गारंटी दे रहे हैं। तेलंगाना में कांग्रेस के पक्ष में तूफानी माहौल है और सरकार बनने पर पहली कैबिनेट मीटिंग में गारंटी को हम कानून में बदल देंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी का हाथ पकड़कर राहुल गांधी ने कहा कि मैं और प्रियंका दिल्ली में आपके सिपाही हैं। दिल्ली में जब भी जरूरत पड़े तो हम दोनों को आर्डर दीजिए, तेलंगाना की जो भी जरूरत होगी हम वह सब पूरी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा जी को जब जरूरत पड़ी थी तेलंगाना ने दिल खोलकर सहयोग किया हम यह कभी नहीं भूलेंगे।
संबंधित खबरें
IIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
10 mins agoकेरल विधानसभा में पहली बार CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित
21 mins agoकैंसर दवाएं होंगी सस्ती, सरकार जारी करेगी लिस्ट, केंद्र का SC को दी जानकारी
39 mins ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
2 hrs ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
2 hrs ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
2 hrs ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
4 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
4 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines