Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार आज शाम 5 बजे खत्म हो जाएगा। इससे पहले सभी पार्टियों के दिग्गज नेता पूरा दमखम लगा दिया है। प्रदेश में 30 नवंबर को मतदान होगा वहीं नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तेलंगाना में पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुटे हैं।
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज सुबह हैदराबाद के जुबली हिल्स में ऑटो चालकों, श्रमिकों, फुड डिलीवरी ब्वाॅयज और सफाई कर्मियों से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अजहरुद्दीन भी मौजूद रहें। बता दें कि राहुल गांधी ने ऑटो चालकों को हर साल 12 हजार रुपये देने और 50 फीसदी चालान माफ करने की गारंटी दी है।
2017 की तुलना में कम हो गया मुनाफा
इस दौरान फुड डिलीवरी ब्वाॅय करने वाले फिरोज खान ने राहुल गांधी से बात करते हुए बताया कि ईंधन की बढ़ी कीमतों से उनका मार्जिन लगभग खत्म हो गया है। उन्होंने बताया कि 2017 में उन्हें 5 किलोमीटर के लिए 40 रुपये का मुनाफा होता था वहीं अब मुनाफा घटकर 20 रुपए हो गया है। फिरोज ने बताया कि हमें कंपनी की ओर से बीमा और पीएफ जैसी सुविधाएं भी नहीं मिल रही है। फिरोज खान ने बताया कि हम सभी को खाना खिलाते हैं लेकिन खुद शाम को 4-5 बजे खाना खाते हैं।
सफाई कर्मचारी बोलीं- 12 घंटे तक काम करते हैं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस दौरान सफाई कर्मचारियों से बात की। एक सफाई कर्मचारी ने बात करते हुए राहुल गांधी ने पूछा कि आप कितने बजे उठते हो? तो महिला सफाई कर्मचारी ने बताया कि हम सुबह 3 बजे उठते हैं। उसके बाद ऑटो से हम अपने काम की जगह आते हैं। इसके बाद सुबह 8 बजे चाय पीते हैं और करीब 12 बजे हमारा सुपरवाइजर हमारा थंब लेता है। महिला ने बताया कि 12 घंटे तक काम करते हैं साफ-सफाई करते समय कई बार तबीयत भी बिगड़ जाती है। लेकिन सरकार ने आज तक हमें स्थायी रुप से नियुक्त नहीं किया।
सरकार बनने पर करेंगे समस्याओं का समाधान
राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स से बात करते हुए कहा कि हमनें राजस्थान में गिग वर्कर्स की एक कैटेगरी बनाई है। उसमें जैसे ही कोई ऑर्डर आता है, उसका कुछ पैसा कंपनी की ओर से उनकी सोशल सिक्योरिटी जैसे पेंशन, बीमा आदि में चला जाता है। राहुल गांधी ने कहा कि उसी तरह तेलंगाना में जब हमारी आएगी तो हम राजस्थान की तर्ज पर यहां एक कैटेगरी बनाएंगे और आपकी समस्या का हल निकालेंगे।
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 hr agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
4 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
5 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
6 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
7 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
7 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
7 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
8 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines