हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के 5 बड़े कारण

विज्ञापन
Telangana Assembly Election 2023

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना चल रही है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। कांग्रेस शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए है। वहीं 9 साल से खड़ा BRS का किला ढहता नजर आ रहा है। तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटें हैं। वहीं सरकार बनाने के लिए 60 सीटें चाहिए। मतदाताओं ने आज 2290 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया है। वहीं न्यूज 24 और टुडेज चाणक्या के स्टेट एनालिसिस भी सही साबित हो रहे हैं। एनालिसिस में कांग्रेस को 71 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। BRS को 33 और भाजपा को 7 सीटें दी गई थी। अन्य को 8 सीटें दी गई थीं, लेकिन रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलने से वर्कर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस की जीत के 5 कारण यह घोषणाएं

तेलंगाना में कांग्रेस की जीत का एक कारण मुस्लिम तुष्टिकरण पर फोकस है। वहीं प्रदेश वासियों के लिए कांग्रेस की ओर से की गई घोषणाएं हैं, जिन्होंने लोगों को लुभाया और उन्होंने कांग्रेस को वोट दिए। कांग्रेस ने तेलंगाना के लिए यह घोषणाएं की थीं…

– सरकार बनते ही 6 महीने के अंदर जातिगत जनगणना कराई जाएगी।
– अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए बजट को सालाना 4 हजार करोड़ रुपये तक बढ़ाया जाएगा।
– जॉब्स, एजुकेशन और सरकारी योजनाओं में अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिया जाएगा।
– बेरोजगारों, अल्पसंख्यक युवाओं, महिलाओं को करीब एक हजार करोड़ रुपये का लोन दिया जाएगा।
– कांग्रेस अब्दुल कलाम तौफा-ए-तालीम योजना लागू करेगा। इसके जरिए मुस्लिम, ईसाई, सिख और अन्य अल्पसंख्यक युवाओं को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी, ताकि वे MPHIL-PHD कर सकें।
– सभी धर्मों के पुजारियों के लिए 10 हजार से 12 हजार रुपये मासिक भत्ता देने का ऐलान किया है। ।
– उर्दू टीचर्स की भर्ती की जाएगी।
– अल्पसंख्यकों को नए मकान बनाने के लिए जगह और करीब 5 लाख रुपये आर्थिक मदद दी जाएगी।
– अल्पसंख्यक वर्ग के नवविवाहित जोड़ों को 1.6 लाख रुपये की आर्थिक मदद के साथ घर बनाने को जगह दी जाएगी।

 

के. चन्‍द्रशेखर का घटता कद एक कारण

राजनीतिज्ञों के अनुसार, तेलंगाना में BRSL सरकार अपने कर्मचारियों को समय पर सैलरी नहीं दे पा रही थी। इसके अलावा बेरोजगारों को नौकरी भी नहीं मिल रही थी। इस कारण के. चन्‍द्रशेखर की लोकप्रियता घटी, जिसका फायदा विरोधियों को मिला, जिसमें से एक कांग्रेस भी है।

यह भी पढ़ें: Telangana Assembly Election Result 2023: देखें 119 सीटों के नतीजे, किस सीट से कौन जीता कौन हारा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें