Telangana assembly election 2023: तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। जिसके बाद 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं, चुनाव में उतर रहीं सभी पार्टियों ने अपने-अपने कैंडिडेट भी घोषित कर दिए हैं। प्रदेश में सत्तासीन बीआरएस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसके बाद अब माना जा रहा है कि कांग्रेस भी अपना घोषणा पत्र जल्द जारी करेगी।
माना जा रहा है कि कांग्रेस मुफ्त इंटरनेट का वायदा छात्रों से कर सकती है। शादी के समय लड़कियों को 10 ग्राम सोना और एक लाख रुपये कैश देने का एलान भी किया जा सकता है। इस बारे में टीपीसीसी घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष डी श्रीधर बाबू का बयान आया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से महालक्ष्मी गारंटी को लॉन्च किया जाएगा। जिसके तहत एक लाख कैश और गोल्ड बेटियों को दिया जाएगा।
तेलंगाना में बेटियों को फिलहाल मिलती है ये मदद
तेलंगाना की बीआरएस सरकार ने फिलहाल कल्याण लक्ष्मी और शादी मुबारक योजनाओं को लागू कर रखा है। इन योजनाओं के तहत बालिग बेटियों को एक लाख 116 रुपये की मदद दी जाती है। लेकिन शर्त रखी गई है कि लड़कियां मूल रूप से तेलंगानी की हों, परिवार की आय भी 2 लाख से अधिक सालाना न हो। बाबू ने बताया कि हर बेटी को एक तोला सोना दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, खेल रहे दो बच्चों समेत जिंदा जल गई मां
फिलहाल इसकी कीमत 55 हजार तक है। दूसरे सदस्य की ओर से कहा गया है कि विद्यार्थियों के लिए मुफ्त इंटरनेट की सुविधा जारी की जाएगी। बीआरएस के प्रवक्ता श्रवण दासोजू ने इसको लेकर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में कई वायदे कर सरकार बना ली। लेकिन वहां वायदों को पूरा नहीं किया जा रहा है। लेकिन यहां भी कांग्रेस कुछ वायदा कर सकती है।
संबंधित खबरें
रामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
29 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
3 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
3 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
4 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
5 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
6 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines