Telangana Accident: तेलंगाना के निजामाबाद जिले में भयानक सड़क हादसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर ट्रक और बस की टक्कर में करीब 49 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस के आगे चल रही ट्रक के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे बस दुर्घटना की शिकार हो गई। हादसा अरमूर कस्बे के परकिट गांव के बाहरी इलाके का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, राजधानी ट्रेवल्स नाम की निजी बस हैदराबाद से नागपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बस हादसे की शिकार हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 50 लोग यात्रा कर रहे थे। 49 घायल यात्रियों में से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- बस चालक की गलती से हुआ हादसा
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। कहा जा रहा है कि बस का ड्राइवर नींद में था। सड़क पर ट्रक के रूकने के बाद उसने बस से नियंत्रण खो दिया जिससे ये हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, घायलों को निजामाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
1 hr agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
3 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
4 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
4 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
5 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
5 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
7 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
7 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines