Tejashwi Yadav and Rahul Gandhi in Patna: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले इंडिया गठबंधन के दो बड़े चेहरे एक साथ नजर आए हैं। देश भर में महागठबंधन की कमान संभालने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार में गठबंधन के लिए हुंकार भरने वाले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने साथ में मंच शेयर किया। इस दौरान तेजस्वी यादव एक बार फिर सत्तापक्ष पर मुखर हो गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषा पर सवाल खड़े दिए।
10 साल में बिहार को क्या दिया?
तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को 40 में से 39 सांसद बिहार ने दिए लेकिन उन्होंने बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया। बिहार को धोखा देने का काम किया। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री कम से कम 13-14 बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। कई रैलियां कर चुके हैं। मगर वो मुद्दे की बात नहीं करते। प्रधानमंत्री गरीबी का ‘ग’ नहीं बोलते, महंगाई का ‘म’ नहीं बोलते और बेरोजगारी का ‘ब’ नहीं बोलते। वो केवल नफरत फैलाने के लिए बिहार आते हैं। इस बार बिहार की जनता प्रधानमंत्री से जानना चाहती है कि 10 साल आपने राज किया और बिहार को क्या दिया?
भाषण की भाषा बोले तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पीएम के भाषण का स्तर इतना गिर चुका है कि किसी भी परिवार के लोग उनका भाषण नहीं सुनना चाहता है। वो क्या बात करते हैं- मंदिर, मस्जिद, मछली, मटन, मुजरा उनके लिए मुद्दा है। हम पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई के बारे में बात करते हैं। प्रधानमंत्री जी बिहार आकर गाली देते हैं। वो लालू जी, तेजस्वी, राहुल जी को गाली देंगे। उन्हें प्रधानमंत्री पद की कुछ तो गरिमा रखनी चाहिए थी। इनसे बड़ा झूठा प्रधानमंत्री कोई नहीं है। दुनिया में अगर सबसे झूठा प्रधानमंत्री कोई है तो उसका नाम नरेंद्र मोदी है।
राहुल गांधी ने पूछा सवाल
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी आप लंबे-लंबे भाषण देना बंद कीजिए। आप सबसे पहले देश के युवाओं को ये बताइए कि आपने हिन्दुस्तान के युवाओं को कितना रोजगार दिया? आपने 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन कितनों को रोजगार मिला? पीएम मोदी ने नोटबंदी लागू करके रोजगार के रास्ते बंद कर दिए। जीतने के बाद सबसे पहले अग्नीवीर योजना को हम फाड़कर फेंक देंगे। पहले की तरह बिहार और देश के युवाओं के लिए सेना में भर्ती की पर्मानेंट पेंशन वाली योजना चलाई जाएगी।
संबंधित खबरें
CJP प्रोटेस्ट की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में थोड़ी देर में सुनवाई
12 mins agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
2 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
2 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
3 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
5 hrs agoउपचुनाव LIVE: पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC जीती, बंगाल में BJP आगे
7 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
7 hrs agoLIVE: राष्ट्रपति ने 'इंडिया अलायंस' को आज रात 8 बजे दिया मुलाकात का वक्त
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines