Tejas Mk-1A Fighter Jet: हॉल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर की धमक पूरी दुनिया में सुनाई पड़ी थी। भारतीय वायुसेना के साहस ने भारतीयों का सिर गौरव से आसमान पर पहुंचा दिया था। अब उसी सेना के हाथ और मजबूत होने जा रहे हैं। भारतीय वायु सेना ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ फरवरी 2021 में 83 तेजस Mk 1A विमानों का सौदा 48 हजार करोड़ रुपए में किया था। इनकी डिलीवरी मार्च, 2024 में होनी थी, लेकिन इंजन की सप्लाई में देरी की वजह से डिलीवरी अभी तक नहीं हो सकी। कंपनी ने दावा किया है कि जून के अंत तक फाइटर प्लेन की डिलेवरी शुरू हो जाएगी।
मैक स्पीड से उड़ेगा तेजस Mk 1A
तेजस Mk 1A लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LAC) है। अपनी कैटेगरी में सबसे हल्का होने के साथ-साथ सबसे छोटा भी है। यह प्लेन 1.8 मैक स्पीड यानी 2205 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से फर्राटा भरेगा। मैक (Mach) एक इकाई है जिसका उपयोग किसी वस्तु की गति को ध्वनि की गति के सापेक्ष मापने के लिए किया जाता है। एक मैक संख्या 1 का मतलब है कि वस्तु ध्वनि की गति से यात्रा कर रही है, 2 का मतलब है कि यह ध्वनि की गति से दोगुनी गति से यात्रा कर रही है।
मौजूद है AESA रडार
तेजस Mk 1A में एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे (AESA) आधुनिक रडार है, जो एक साथ कई लक्ष्यों को ट्रैक करने और विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने में सक्षम है। इसकी सटीकता उच्च स्तर की होती है। बीम को बहुत तेजी से स्कैन करता है। इस रडार का प्रयोग लड़ाकू विमान के अलावा जहाज, हवाई रक्षा और मौसम रडार में भी किया जाता है।
एक विमान की कीमत 315 करोड़ रुपये
भारतीय वायुसेना और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के बीच 180 तेजस Mk 1A की डील हुई थी। पहली खेप में 83 और दूसरी खेप में 97 फाइटर वायुसेना के बेड़े में शामिल होने हैं। एक विमान की कीमत करीब 315 करोड़ रूपये (43 मिलियन डॉलर) है।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
48 mins agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
1 hr ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
3 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
3 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
5 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
5 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
6 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
7 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
7 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines