Jagan Reddy Poster: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के पोस्टर को नोंच कर फाड़ने के मामले में एक कुत्ते के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता दसारी उदय श्री ने पयाकराओपेट पुलिस स्टेशन में कुत्ते के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वीडियो में एक कुत्ता सड़क किनारे दीवार पर लगे एक पोस्टर को नोंचता दिख रहा है। आवारा कुत्ता थोड़ी देर प्रयास के बाद पोस्टर को नोंचकर वहां से हटा देता है और फिर पोस्टर लेकर आगे चला जाता है।
वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि कुत्ते द्वारा नोंचा गया पोस्टर आंध्र के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का था। मामले को लेकर टीडीपी के नेता ने कुत्ते के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना विजयवाड़ा की बताई जा रही है।
और पढ़िए – Andhra Pradesh: विशाखापत्तनम में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, तीन महीने में तीसरी घटना
टीडीपी नेता ने शिकायत में क्या कहा?
टीडीपी नेता उदय श्री ने अपनी शिकायत में कहा कि ये मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का अपमान का मामला है। हम मांग करते हैं कि दोषी को गिरफ्तार किया जाए। टीडीपी नेता ने कहा कि आंध्र के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी के पोस्टर को हटाने के लिए कुत्ते को उकसाने वालों को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
31 mins agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
34 mins agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
48 mins agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
3 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
3 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
3 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
4 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines