Tamil Nadu: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। शिवकाशी स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की छत, दीवारें क्षतिग्रस्त होकर खंडहर में तब्दील हो गईं। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
विस्फोट की सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। राहत बचाव का काम जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बता दें कि शिवकाशी पटाखा निर्माण के लिए राजधानी कही जाती है। यहां जनवरी से अब तक दो हादसे हो चुके हैं। जिनमें चार लोगों की मौत हुई थी।
यह भी पढ़ें: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल का मुख्य सहयोगी जोगा सिंह सरहिंद से अरेस्ट, यूपी के पीलीभीत में दी थी पनाह
पूर्व में हुए दो हादसे, 4 की मौत
21 जनवरी 2023: सेंगामाला पट्टी गांव के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। जिसमें एक वर्कर की मौत हुई, जबकि एक घायल हुआ था।
19 जनवरी 2023: विरुधुनगर जिले के थालापट्टी में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई थी। जबकि 11 लोग घायल हुए थे।
2012 में 40 लोगों की हुई थी मौत
शिवकाशी में बीते एक दशक में सबसे बड़ा हादसा 2012 में हुआ था। ओम शक्ति पटाखा फैक्ट्री में 5 सितंबर 2012 को भीषण धमाका हुआ। जिसमें 40 लोगों की जान गई थी, जबकि 70 से ज्यादा घायल हुए थे। फैक्ट्री के पास वैध लाइसेंस भी नहीं थे।
और पढ़िए – Today Headlines, 15 April 2023: भरतपुर में बूथ महासम्मेलन को संबोधित करेंगे अमित शाह, आज हिमाचल दिवस
शिवकाशी पटाखा हब, 6 हजार करोड़ का यहां कारोबार
तमिलनाडु में शिवकाशी को पटाखा फैक्ट्री का हब कहा जाता है। देश का 90 फीसदी पटाखा यहीं बनता है। यहां 700 से ज्यादा फैक्ट्रियां हैं। करीब 6 हजार करोड़ रुपए का सालाना कारोबार होता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
1 hr agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
2 hrs agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
2 hrs agoLIVE: 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी, UP में किस-किस की टक्कर
2 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
2 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
10 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
10 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines