Tamil Nadu tricolor insulted case: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सोमवार को खेले गए वर्ल्ड कप मैच से पहले तिरंगे का अपमान एक पुलिसकर्मी ने कर दिया। चेपॉक में एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया था। लेकिन इससे पहले एक पुलिसवाले ने कुछ भारतीय प्रशंसकों को स्टेडियम के अंदर तिरंगा ले जाने से रोक दिया। यह पुलिसवाला तमिलनाडु पुलिस का सब इंस्पेक्टर बताया जा रहा है। जिसने कई प्रशंसकों को स्टेडियम के अंदर तिरंगा लेकर नहीं जाने दिया।
तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देका जा सकता है कि एक तमिलनाडु पुलिस का अधिकारी लोगों की जांच कर रहा है। इसी दौरान वह कुछ क्रिकेट प्रशंसकों से दो भारतीय झंडे यानी तिरंगा ले लेता है। इसके बाद इन झंडों को कूड़ेदान में फेंक देता है। लोग उसको ऐसा करते देख आपत्ति जाहिर करते हैं। लेकिन इसके बाद पुलिस अधिकारी झंडों को कूड़ेदान से बाहर निकालता है। पुलिस वैन में रख लेता है।
यह भी पढ़ें-Cyclone Hamoon: ‘आने वाला है हामून!’ और खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया अलर्ट
एक सीनियर पुलिस अफसर ने कहा कि तिंरगा ले जाने पर कोई बैन नहीं है। प्रशंसकों को अपने देश का झंडा ले जाने की परमिशन होती है। यह एक अलग तरह की घटना है। किसी भी भारतीय को तिरंगा अंदर ले जाने से नहीं रोका गया है। ऐसा कोई आदेश भी उनकी ओर से नहीं दिया गया है। संबंधित अधिकारी ने अपनी पर्सनल क्षमता के कारण ऐसा किया है। विभाग की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
भाजपा ने बोला हमला-कड़ी कार्रवाई की जाए
पुलिस की ओर से किसी भी प्रशंसक को तिरंगा ले जाने से नहीं रोका गया था। वहीं, मामला सामने आने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। राज्य प्रमुख के अन्नामलाई द्रमुक सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार तमिलनाडु को भारत से अलग करने की कोशिश में है। उन्होंने पूछा कि वो कौन था, जिसने तिरंगा लेकर जाने से रोका है।
यह भी पढ़ें-‘भाई या कसाई’…आशिक के साथ पार्क में बैठी थी बहन, गुस्से में ब्वॉयफ्रेंड पर किए चाकू से वार
टीएनसीए को ये पावर किसने दी। उन्होंने कहा कि आजादी पर शोक मनाना, कुछ हिस्सों को जलाना, एक अलग स्टेट की मांग करना डीएमके या उसकी वैचारिक पार्टी का तरीका है। लेकिन ये लोग ऐसा करने में विफल साबित हुए हैं। द्रमुक सरकार ने तिरंगे के प्रवेश पर रोक लगा बेहद चीप हरकत का परिचय दिया है। इन पुलिसवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
संबंधित खबरें
जर्मनी में इंजीनियरिंग करते हुए कैसे यूट्यूबर बन गए ध्रुव राठी?
53 secs ago'भारत के यूथ को कोई रोक नहीं सकता...', CJP प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान
13 mins agoप्लेन में घुसकर पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को किया डिटेन
18 mins agoCJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले 40 लोग हिरासत में लिया
1 hr agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 hr ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 hr agoएक घंटे में 300 से ज्यादा कॉल... CJP के सौरव दास का फोन नंबर हुआ लीक
2 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते रद्द हुईं ट्रेनों की टिकटों का कैसे मिलेगा रिफंड?
2 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 hrs ago12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines