Tamil Nadu Stampede Videos: रात का अंधेर, हजारों लोगों की भीड़, जान बचाने को इधर-उधर भागते लोग, सड़क पर बिखरी चप्पलें और जूते, गोद में बच्चों के शव उठाए पिता, रोती-बिलखती मांएं, स्ट्रेचर पर लाशें और घायल… तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़ के वीडियो देखेंगे तो कलेजा फट जाएगा, दिल दहल जाएगा, रोम-रोम सिहर जाएगा. वीडियो देखकर जान जाएंगे कि कैसे भीड़ ‘मौत’ बनकर टूटी और कैसे लोग अपनी जान बचाने को भागे. आदमी तो किसी तरह बच गए, लेकिन महिलाएं और बच्चे कुचले गए.
नियम तोड़ने के कारण मची भगदड़
तमिलनाडु के DGP जी. वेंकटरमन ने बताया कि एक्टर विजय की रैली में 50000 लोगों की भीड़ जुटी थी, जबकि परमिशन 10000 लोगों की थी. दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक का समय रैली के लिए तय था और एक्टर विजय एक बजे ही आ जाना था, लेकिन वे 6 घंटे बाद शाम करीब साढ़े 7 बजे आए, तब तक भीड़ बेकाबू हो चुकी थी और एक्टर के आते ही हाथ मिलने के लिए लोग उनकी तरफ बढ़ने लगे, लेकिन बच्ची के लापता होने की खबर फैलने के बाद एक्टर की अपील सुनकर भीड़ अनियंत्रित हो गई. परिणामस्वरूप भगदड़ मची और बच्चों-महिलाओं समेत 39 लोगों की जान चली गई.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
भगदड़ से पहले भीड़ के वीडियो और भगदड़ के बाद हालातों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे बेकाबू फैंस एक्टर विजय से हाथ मिलाने की जद्दोजहद कर रहे हैं. भगदड़ मचने के बाद कैसे अपनी जान बचाने की कोशिश करते हैं? कुछ लोग झोपड़ी में घुस गए और छप्पड़ फाड़कर निकल गए. लोग बेहोश बच्चों को गोद में उठाकर अस्पताल की ओर दौड़े. सायरन बजाती एंबुलेंस और उसमें से स्ट्रेचर निकालकर घायलों को तक पहुंचने की कोशिश करते लोग दिखेंगे. एक पिता दोनों हाथों में अपने बच्चे का शव लेकर बिलखता नजर आएगा. महिलाएं रोती-बिलखती उपचार के लिए गुहार लगाती दिखेंगी.
संबंधित खबरें
क्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
12 mins ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
46 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 hr agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
2 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
4 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
4 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
5 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
5 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines